बौद्ध मठ की सर्वधर्म समिति बढ़ा रही कौमी एकता, सद्भाव व भाईचारे का संदेश

अजमेर 23 मई, बौद्व मठठ महाबोधि अशोक विहार गौतम नगर की सर्वधर्म समिति के पदाधिकारी कौमी एकता,सदभाव व भाईचारा बडाने के कार्य और महात्मा बुद्व की शिक्षाओं का प्रचार और प्रसार करते रहते है।बौद्व विचारक श्रीमती सुनीता चैधरी ने बताया कि श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी निरन्तर भाईचारे,सदभावना व कौमी एकता व सन्त मत के राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह डेरा ब्यास अमृतसर के विश्व के समस्त सन्तो महात्माओ की शिक्षाओ का सार समझाया जाता है उन सबका प्रचार किया जाता रहता है।सुनीता चैधरी ने बताया कि गुणवन्त राहुल के नेतृत्व में जल थल,नभ और दसो दिशाओं के प्राणियो के मंगल की प्रार्थना की जाती है।मेरा मुल्क मेरी पहचान कार्यक्रम जवाहर रंग मंच में गुणवन्त राहुल,श्रीमती सुनीता चोधरी,बद्वरूद्वीन कुरेशी,रमेश लालवानी आदि को आयोजक मण्डल के तत्वावधान में स्मृति चिन्ह प्रदान करके सममानित किया गया।

+