सिन्धी गीत संगीत के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन जयपुर रोड होटल क्रासलेन में 24मई को ,अनेक कलाकार देंगे प्रस्तुति
अजमेर 23 मई, सिन्धू ज्योति सेवा समिति के तत्वावधान में सिन्धी संस्कृति,भाषा,लिपि,छेज,लोक कला,गीत,संगीत को बडावा देने के उद्वेश्य से आज रविवार 24 मई को सायंकाल 05.30 बजे से जयपुर रोड स्थित होटल क्राॅस लेन अनेक विख्यात कलाकार अपनी अपनी प्रस्तुति देंगे।विख्यात गायक मंधाराम भिरयानी,गायिका पूनम गीतांजली,अनिता शिवनानी,श्वेता शर्मा, जमुनादेवी,सोनी भागवानी,तनूजा, मंधाराम भिरयानी आदि अपनी अपनी प्रस्तुति देंगें।मीडिया कमेटी के सयंोजक रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि इस अवसर पर सिन्धी टेलेन्ट शो के फार्म भी हाथो हाथ जमा किये जायेंगे।होटल क्राॅस लेन में आयोजित सिन्धी टेलेन्ट शो में प्रत्येक आयु वर्ग के सिन्धी भाषी जो कि नृत्य,गीत,संगीत,मिमिक्री,भजन,समूह गान,लाढा,छेज में अपने टैलेन्ट का प्रदर्शन करना चाहता है वह प्रवेश आवेदन पत्र के भरकर कार्यक्रम में सम्म्लित हो सकता है।मंधाराम भिरयानी ने बताया कि कार्यक्रम की अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु अध्यक्ष मंधाराम भिरयानी के मोबाईल संख्या 9829613637 और पूजन गीतांजली के मोबाईल संख्या 6377532117 और श्रीमती श्वेता शर्मा के मोबाईल संख्या 823373348 पर भी सम्पर्क करके अधिक जानकारी और कार्यक्रम में भाग लेने सम्मलित होने के लिए पंजीकरण भी करवाया जा सकता है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 23 May 2026
- Total Views:- 33
