झरनेश्वर महादेव मंदिर में 26 मई को होगा सिंधी प्रतिभा सम्मान समारोह, महक कालानी व लवीना रामानी होंगी सम्मानित

अजमेर 23 मई 2026 पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में सिन्धी भाषी प्रतिभाओ को आगामी मंगलवार 26 मई को झरनेश्वर महादेव मन्रिद परिसर में सम्मानित किया जायेगा।कोषाध्यक्ष रमेश श्विनानी ने बताया कि लवीना रामनानी पुत्री धर्मेन्द्र रामनानी के सीबीएसई बोर्ड के 12 वीं कक्षा में 88 प्रतिशत अंक और महक कालानी सीबीएसई बोर्ड 12वीं में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में अध्यक्ष नारी देवानी के नेतृत्व में सम्मानित किया जायेगा।रमेश शिवनानी ने बताया कि अन्य सिन्धी भाषी प्रतिभाऐं जिन्होने 10वी और 12वी में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये है भी उनके मोबाईल संख्या 9414668940 पर सम्पर्क करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि इस अवसर पर पूज्य झरनेश्वर महादेव का अभिषेक कार्यक्रम महाआरती,गायक मनोज झामनानी की मण्डली के द्वारा भजन गीत संगीत,छेज का कार्यक्रम और लंगर प्रसादी भण्डारे का आयोजन भी किया जायेगा।शंकर छत्तानी सचिव,दौलत राम खुशलानी,इन्दर विधानी,बच्चू हरवानी,नरेश रतनानी,भगवान हरवानी,महेश वरलानी,प्रकाश अगन छबलानी,रमेश लालवानी,सौरभ जेठवानी, एवं अन्य के द्वारा विभिन्न सेवाऐं प्रदान की जायेगी।

+