भारतीय संविधान सिन्धी और परसीयन लिपि का विमोचन उपराष्ट्रपति भवनमें अजमेर से सम्मलित होगा दल
अजमेर 09 अप्रेल 2026 भारतीय संविधान विभाग कानून और न्याय मंत्रालय के तत्वावधान में भारतीय संविधान के सिन्धी और परसीयन लिपि के विमोचन के अवसर पर अजमेर के प्रमुख मुखी सिन्धु ज्योति सेवा समिति के अध्यक्ष मंधाराम भिरयानी प्रमुख मुखी समारोह में अजमेर के दल का प्रतिनिधित्व करके विमोचन समारोह के साक्षी बनेगे।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि मंधाराम भिरयानी का अजमेर से अभिनन्दन करके दिल्ली के लि रवाना किया गया और शुभकामनाओ के साथ भारत सरकार को भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।रमेश लालवानी ने बताया कि भारतीय संविधान की सिन्धी लिपि का विमोचन भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के कर कमलों द्वारा 10 अप्रेल शुक्रवार को प्रातः काल 10.30 बजे वाई प्रेसीडेन्स एन्क्लेव,108,चर्च रोड,गुरूद्वारा रकाब गंज के पास,नई दिल्ली में किया जायेगा।लोकार्पण कार्यक्रम केन्द्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेधवाल,इन्दौर के सांसद शंकर लालवानी और राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की उपस्थ्तिि में किया जायेगा।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि कानून मंत्रालय के द्वारा इस आशय के निमंत्रण कार्ड छपवाकर भी सार्वजनिक किये गये है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 10 April 2026
- Total Views:- 23
