“‘मेरा मुल्क मेरी पहचान’ कार्यक्रम में शांति, कौमी एकता और सद्भाव के लिए अजमेर व्यापारिक महासंघ सम्मानित”

अजमेर 22 मई, श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल व महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में महासंघ के पदाधिकारियो के द्वारा शान्ति भाईचारा,कौमी एकता,व सदभावपूर्वक व्यापार करने के साथ साथ जिला स्तरीय शान्ति समिति और जिला स्तरीय सामुदायिक समन्वयक दल के माध्यम से शान्ति व्यवस्था में सहयोग करने के उपलक्ष में जवाहर रंग मंच में 19मई को ऑल इण्डिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के तत्वावधान में मेरा मुल्क मेरी पहचान कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह भेंट करके सममानित किया।कार्यक्रम में दरगाह दीवान ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस मुल्क में जन्म होता है उस मुल्क के वफ़ादार बनकर रहना चाहिये।सम्भागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड ने हम सबको एक परमात्मा की संतान समझते हुए आचरण की बात कही।जिलाधीश लोक बंधु ने कहा कि अपने देश के प्रति वफादारी केवल सेना में जाकर ही नही दिखाई जाती है हम जहां और जिस परिस्थिति में रहते है वहां पर रहकर भी वफादारी दिखाई जा सकती है।लोक बंधु ने कहा कि हमें किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुँचाने का कार्य नही करना चाहिये।दरगाह दीवान के प्रतिनिधि पुत्र सैयद नसरूद्वीन ने कार्यक्रम का उद्वेश्य केवल नारा नही परन्तु विश्व में मानवता की एकता व अखण्डता के साथ भाईचारे से रहने का पैगाम बताया।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में महेन्द्र बंसल,राजेन्द्र मूरजानी,धोसियान समिति के प्रतिनिधि शराफत हुसैन घोसी,कमलेश हेमनानी,जोन अजमेरी,बन्सीलाल प्रेमचन्दानी,प्रकाश शर्मा,प्रकाश छबलानी,मनीष टेकचन्दानी,पवन बंसल,बौद्व मठठ के अध्यक्ष गुणवन्त राहुल,सरदार राजू वालिया,आल इण्डिया कमेटी के अध्यक्ष बदरूद्वीन कुरेशी,चितलेश बंसल,महेश चन्द शर्मा,अब्दुल कादिर सचिव मुल्तानी समाज,बौद्व मठठ विचारक श्रीमती सुनीता चौधरी,श्रीमती सोनी राहुल,श्रीमती अनिता,सुश्री प्रेरणा, सबने मिलकर रमेश लालवानी के नेतृत्व में शपथ ली कि हम अपने आस पास के लोगो को भी "मेरा मुल्क मेरी पहचान" से जोडने का निरन्तर प्रयास करेंगे।जवाहर रंगमंच का कार्यक्रम राष्ट्र गान के साथ प्रारम्भ किया गया।महन्त श्याम शरण देवाचार्य ने आभार व्यक्त किया।

+