सिंधी समाज का UPSC मोटीवेशनल सेमिनार 7 जून को,उदय अकादमी की उदयपुर इकाई घोषित

उदयपुर, 22मई,सिन्धी समाज के युवाओं को देश की ब्यरोक्रेसी में अपना योगदान बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यरत SSD उदय अकादमी नागपुर की राजस्थान शाखा द्वारा आयोजित बैठक में मुख्य संरक्षक व पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी ने घोषणा की कि सिन्धी समाज द्वारा उदयपुर में UPSC की कोचिंग लेने वाले राजस्थान निवासी प्रतिभावान सिन्धी युवाओं को बोर्डिंग व लाइब्रेरी की निःशुल्क सुविधा प्रदान करने के अलावा उनकी हर तरह की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उनके द्वारा पूर्व में घोषित 2027 से IAS, IPS उतीर्ण करने पर ₹2 लाख व RAS उतीर्ण करने पर ₹1 लाख नकद भी दिए जाएंगे। सिन्धी ऐच्छिक विषय की निःशुल्क कोचिंग,लॉजिंग व बोर्डिंग की सुविधा नागपुर मुख्यालय में भी उपलब्ध है। अध्यक्ष रमेश दतवानी ने उदयपुर इकाई का विस्तार करते हुए शांता किशनानी को अध्यक्ष के अलावा दिलीप छतवानी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लज्ज़ा रामेजा को उपाध्यक्ष तथा भारत आहुजा को सचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा राजस्थान शाखा के लिए प्रो० कमलेश आहूजा को सलाहकार व राजेश तलदार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि जयपुर,अजमेर ,चितौड़गढ़ व पाली इकाई की घोषणा आगामी सप्ताह में की।जाएगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र ज्ञानी ने जानकारी दी कि आगामी 7 जून रविवार को श्री झूलेलाल भवन शक्ति नगर, उदयपुर में प्रातः 10-00 बजे आयोजित होने वाले 4th निःशुल्क UPSC मोटीवेशनल सेमिनार कक्षा 12वीं व अधिक शिक्षित 28 वर्ष की आयु तक के युवाओं को कार्यरत IAS, IPS व विगत वर्ष में UPSC उतीर्ण युवाओं द्वारा अपने अनुभव व इस परीक्षा में सफलता ले मन्त्र साझा किए जाएंगे।निःशुल्क रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 जून तक है। बैठक में उदयपुर इकाई की अध्यक्षा शांता किशनानी ने बताया कि सेमिनार में भाग लेने वाले प्रत्येक युवा को मोमेंटो व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। अकादमीं सलाहकार आहूजा क्लासेज के प्रो० कमलेश आहूजा ने अभिभावकों को भी सेमिनार में युवाओं के साथ आने हेतु सादर आमंत्रित किया है।

+