अजमेर के ग्राम सोमलपुर के लिए गर्व का क्षण, सलीमुदूदीन बने राजस्थान पुलिस सीआईडी में उपनिरीक्षक
सम्पादक,अब्दुल क़ादिर अजमेर, 21 मई। अजमेर स्थित गांव सोमलपुर के निवासी सलीमुदूदीन (C.I.D) को राजस्थान पुलिस सीआईडी विभाग में सहायक उपनिरीक्षक से पदोन्नत होकर उपनिरीक्षक बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस उपलब्धि पर ग्रामीणों, समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें दिल की गहराइयों से मुबारकबाद दी। सलीमुदूदीन ने अपनी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी पदोन्नति से गांव सोमलपुर एवं पूरे समाज का नाम गौरवान्वित हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि सलीमुदूदीन युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और उनकी सफलता यह साबित करती है कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह अपने कार्यों से क्षेत्र और समाज का नाम रोशन करते रहें।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 21 May 2026
- Total Views:- 347
