ऑन लाईन दवा विक्रय के विरूद्व जिला केमिस्ट ऐसोसिएशन ने बन्द रखकर जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

अजमेर 20 मई, ऑन लाईन दवा विक्रय के विरूद्व अजमेर जिला केमिस्ट ऐसोसिएशन के पदाधिकारियो ने बुधवार को अपने अपने मेडिकल स्टोर्स बन्द रखकार ऑन लाईन दवा विक्रेताओ को किसी भी ग्राहक द्वारा मात्र मोबाईल पर आर्डर देने से ही सप्लाई करने और उसका रिकार्ड रखने की भी सरकार की ओर से पाबन्दी नही होने के विरूद्व ।अजमेर जिला केमिस्ट ऐसोसिएशन के पदाधिकारियो ने अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी के नेृतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधीश को ज्ञापन देकर अपनी मांगो को मानने की अपील की।राजेन्द्र मूरजानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को बताया कि अनेक प्रकार की दवा जो कि बिना डाक्टर की पर्ची प्रेस्क्रिप्शन के नही देनी होती है ऑन लाईन आपूर्ति की जा रही है।मूरजानी ने बताया कि 20 मई को आॅल इण्डिया केमिस्टस के आहवान पर बुधवार को ऑल इण्डिया केमिस्ट बन्द का आहवान किया गया है।ऑल इण्डिया आर्गेनाईजेशन ऑफ केमिस्टस एण्ड ड्रगिस्टस के अध्यक्ष जे.एस.शिन्दे और महासचिव अध्यक्ष राजीव सिंधल ने बताया है कि प्रमुख मांगो में आॅन लाईन दवा बिक्री बन्द हो जीएसआर 817 दिनांक 28 अगस्त 2018 वापिस लो।कारपोरेटस द्वारा भारी डिस्काउंट बन्द करो।नकली दवाईयों से देश को बचाओ कोविड जीएसआर 220 दिनांक 26 मार्च 2020 वापिस लो।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल,संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ,रमेश मूरजानी,अनिल आडवानी,मानमल गोयल,ठाकुर प्रसाद,दिलीप बूलचन्दानी,श्याम मंधानी,दिनेश मूरजानी आदि ने बताया कि ऑन लाईन शापिंग से समस्त प्रकार के व्यापारी भी अपने व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव होने से पीडित होने के कारण केन्द्र सरकार से ऑन लाईन व्यापार बन्द कर केमिस्ट ऐसोसिएशन की मांगो को समर्थन प्रदान करने पर अजमेर जिला केमिस्ट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी ने सबका आभार व्यक्त किया है।

+