संत सतरामधाम, रेहड़की पाकिस्तान दरबार के सन्त साई साधराम के ब्रम्हलीन होने पर शोक जताया
अजमेर 20 मई, अन्तराष्ट्रीय सन्त पूज्य साईं साधराम साहेब ने अपना सम्पूर्ण जीवन अध्यात्म, मानव सेवा, प्रेम, करुणा एवं समाज कल्याण हेतु समर्पित किया।उनके दिव्य वचनों एवं आशीर्वादों ने लाखों श्रद्धालुओं को सत्य, सेवा एवं मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।उनका पावन सानिध्य एवं अमृतमयी वाणी सदैव श्रद्धालुओं के हृदय में अमर रहेगी।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि परम पूज्य हजूरी रूप साईं साधराम साहेब ने नश्वर देह को सींगापुर में त्याग और उनकी के पार्थिव देह को पाकिस्तान में रेहडकी मुख्य दरबार में लाया गया है।सन्त का स्नेह, सरलता, मानव सेवा का संदेश और आध्यात्मिक मार्गदर्शन सदैव श्रद्धालुओं के हृदय में अमर रहेगा। सिन्धी समाज के प्रमुख मुखियो राजावीर दरबार के महन्त टहलगिरी गोस्वामी,पूज्य सिन्धी पंचायत के संस्थापक व महसचिव प्रमुख मुखी रमेश लालवानी,अध्यक्ष प्रमुख मुखी राजेन्द्र मूरजानी,बाबा हरदयाल कुटिया के सन्त प्रकाश उदासी,सन्त प्रकाश गोस्वामी,श्री श्याम प्रेमी बाजार के महासचिव गोविन्द लालवानी,प्रमुख मुखी कमलेश हेमनानी,किशन छबलानी,सिन्धु ज्योति सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमुख मुखी मंधाराम भिरयानी,पूनम गीतांजली,श्रीमती श्वेता शर्मा ,श्रीमती रश्मि हिंगोरानी,तेजभान आसवानी,राजू जोधानी, किशोर टेकवानी,दौलत खेमानी,विजय खेमनी,दीपक नवलानी एवं अन्य ने सन्त साई साधराम सन्त सतरामधाम, रेहड़की पाकिस्तान दरबार के ब्रम्हलीन होने पर शोक व्यक्त किया है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 20 May 2026
- Total Views:- 36
