कोई भी धर्म दूसरे धर्म से लडने अथवा दूसरे घर्म को छोटा बताने की सीख नही देता है -जैनुल आबेदीन,मेरा मुल्क मेरी पहचान कार्यक्रम में सर्वधर्म प्रतिनिधियो का हुआ सम्मान
सम्पादक- अब्दुल क़ादिर
अजमेर 19 मई दरगाह दीवान जैनुल आबेदीन ने जवाहर रंगमंच में आयोजित कार्यक्रम मेरा मुल्क मेरी पहचान में अपने सम्बोधन में कहा कि कोई भी धर्म दूसरे धर्म से लड़ने अथवा दूसरे घर्म को छोटा बताने की सीख शिक्षा नही देता है।जैनुल आबेदीन ने कहा कि हमारी पहचान हमारे मुल्क में जहां भी हमारा जन्म होता है वहां के वफादार बनकर रहने से होती है।सम्भागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड ने हम सबको एक परमात्मा की संतान समझते हुए आचरण की बात कही, जिलाधीश लोक बंधु ने कहा की अपने देश के प्रति वफादारी केवल सेना में जाकर ही नही दिखाई जाती है हम जहां और जिस परिस्थिति में रहते है वहां पर रहकर भी वफादारी दिखाई जा सकती है।ईसाई समुदाय के बिशप आस्वाल्ड लुईस ने ईसाई मसीह के संदेश सुनाये।पुष्कर के सरदार सुखजिन्दर सिंह, डा.विकास शास्त्री जैन, पुष्कर नारायण पाराषर,पुरोहित संघ के अध्यक्ष ने कार्यक्रम की सराहना की।गायत्री परिवार वालो ने गायत्री मंत्र का विस्तार से अर्थ बताते हुए सबका कल्याण की बात बताई। दरगाह दीवान के प्रतिनिधि पुत्र सैयद नसरूद्दीन चिश्ति ने कार्यक्रम का उद्वेश्य केवल नारा नही परन्तु विश्व में छेश की एकता व अखण्डता के साथ भाईचारे से रहने का पैगाम बताया।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल,कार्यकारी अध्यक्ष व अजमेर जिला केमिस्ट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,धोसियान समिति के प्रतिनिधि शराफत हुसैन घोसी,कमलेश हेमनानी,जोन अजमेरी, बन्सीलाल प्रेमचन्दानी,प्रकाश शर्मा, प्रकाश छबलानी,मनीष टेकचन्दानी, पवन बंसल,बौद्व मठठ के अध्यक्ष गुणवन्त राहुल,सरदार राजू वालिया,प्रकाश छबलानी, आल इण्डिया कमेटी के अध्यक्ष बदरुद्दीन कुरेशी, चितलेश बंसल,पवन बंसल,महेश चन्द शर्मा,अब्दुल कादिर सचिव मुल्तानी समाज,बौद्व मठठ विचारक श्रीमती सुनीता चौधरी,श्रीमती सोनी राहुल,श्रीमती अनिता, सुश्री प्रेरणा सबने मिलकर रमेश लालवानी के नेतृत्व में शपथ ली कि हम अपने आस पास के लोगो को भी मेरा मुल्क मेरी पहचान से जोडने का निरन्तर प्रयास करेंगे।जवाहर रंगमंच का कार्यक्रम राष्ट्र गान के साथ प्रारम्भ किया गया।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल,महासचिव रमेश लालवानी,बदरुद्दीन कुरेशी, अब्दुल कादिर,शराफत हुसैन घोसी एवं अन्य का दरगाह दीवान सैयद जैनुलआबेदीन और सैयद नसरूद्दीन चिश्ति ने स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया।सर्वधर्म प्रतिनिधियों ने देश के सदभाव,शान्ति और भाईचारे के लिए जवाहर रंगमंच में आयोजित कार्यक्रम का पैगाम विश्वस्तर तक पहुंचाने की अपील की।लक्ष्मी नारायण मन्दिर पटटी कटला के महन्त श्याम शरण देवाचार्य ने आभार व्यक्त करते हुए समस्त धर्माें की शिक्षाओ के साथ साथ तिरंगा झण्डे के तीनो रंगो का महत्व भी बताया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 20 May 2026
- Total Views:- 123
