“मेरा मुल्क मेरी पहचान” कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, अमन-भाईचारे का दिया संदेश,अजमेर में दिखी गंगा जमुनी तहज़ीब की धरा, ऐतिहासिक रहा कार्यक्रम ,
सम्पादक -अब्दुल क़ादिर मुल्तानी
अजमेर, 19 मई, जवाहर रंगमंच, अजमेर में “मेरा मुल्क मेरी पहचान” कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया, जिसे ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन कौंसिल द्वारा होस्ट किया गया। कार्यक्रम में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हालात यह रहे कि सभागार में पैर रखने तक की जगह नहीं बची और पूरा हॉल “मेरा मुल्क मेरी पहचान” के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम का उद्देश्य देश में शांति, भाईचारा, इंसानियत, राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश देना था। इस अवसर पर सभी धर्मों के धर्मगुरुओं, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने एक मंच पर आकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि हमारा मुल्क ही हमारी असली पहचान है और सभी धर्म प्रेम, शांति एवं इंसानियत का संदेश देते हैं। समाज में बढ़ती नफरत और कट्टरता के खिलाफ मिलजुल कर काम करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्व धर्म समाज, सामाजिक संगठनों एवं शहरवासियों का विशेष सहयोग रहा। अजमेर की पावन धरती से एक बार फिर अमन, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश पूरे देश में पहुंचाया गया।
कार्यक्रम के आयोजकों ने सभी अतिथियों, धर्मगुरुओं, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन का आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश में एकता और सद्भाव को मजबूत किया जाता रहेगा।
जय हिन्द।
विशिष्ट अतिथि एवं धर्मगुरुओं में
• हजरत दीवान सैयद जैनुल आबेदीन,आध्यात्मिक प्रमुख, अजमेर दरगाह
• श्री महंत श्याम सुंदर, महंत, नरसिंह मंदिर होलीदड़ा, अजमेर
• बौद्ध भंते चंद्रपानी जी, जयपुर
• श्री सुखजिंदर सिंह जी, ग्रंथी, पुष्कर गुरुद्वारा
• बिशप ऑस्टवाइल्ड लुईस, जयपुर
• डॉ. विकास शास्त्री जैन समाज, सतना, मध्य प्रदेश
• शक्तिसिंह राठौड़ , संभागीय आयुक्त, अजमेर
• लोक बंधु , जिला कलेक्टर, अजमेर
• डॉ. हबीबुर्रहमान नियाज़ी साहब, राजस्थान अध्यक्ष अइससक
• प्रमोद सोनी, अध्यक्ष, दिगंबर जैन महासंघ
• पुष्कर नारायण पाराशर, अध्यक्ष, तीर्थ पुरोहित संघ ट्रस्ट, पुष्कर
कार्यक्रम को सहयोग एवं समर्थन प्रदान करने वाले गणमान्य व्यक्ति
• प्रकाश जैन, अध्यक्ष, सर्व धर्म मैत्री संघ
• युगेंद्र ओझा अध्यक्ष एवं श्री रूपेंद्र परिहार सचिव, जिला बार एसोसिएशन, अजमेर
महेंद्र जोशी, दीन दुखी दिव्य संस्था, अजमेर
श्री महेंद्र बंसल एवं रमेश लालवानी, श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ, अजमेर
अतुल जैन, महामंत्री, नारेली तीर्थ संस्थान, अजमेर
इमरान खान, सरपंच सोमलपुर
पी. के. श्रीवास्तव ,अध्यक्ष,सामाजिक समन्वय संस्था, अजमेर
राज वालिया , पुष्कर गुरुद्वारा, अजमेर
मौलाना अयूब कासमी, संस्थापक, इदारा-ए-दावतुल हक, उंटड़ा, अजमेर
मंसूरी समाज, राजस्थान, अध्यक्ष – रियाज मंसूरी
नूर भाई देशवाली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, देशवाली समाज
शकील अब्बासी, प्रदेश अध्यक्ष, अब्बासी समाज
मोहम्मद भाई, बोहरा समाज, अजमेर
सलीम कुरेशी एवं हफीज मोहम्मद, सदर एवं सचिव, जमातुल कुरेश, अजमेर
रफीक कादरी, अध्यक्ष, सर्व धर्म एकता समिति
इलियास कुरेशी, प्रदेश उपाध्यक्ष, ऑल इंडिया जमीयतुल कुरेश
सैयद अकील हुसैन, अध्यक्ष पंचायत तारागढ़
शेख इशाक अहमद, अध्यक्ष पंचायत अंदरकोट
एस. एम. अकबर, अध्यक्ष तालीमात रूहानियत कमेटी अजमेर एवं सईद खान सचिव
बदरुद्दीन कुरेशी, अध्यक्ष अजमेर जिला ऑल इंडिया कौमी एकता कमेटी ताराशाह
गुलशा बेगम, सूफी कल्चरल कमेटी अजमेर
इकराम खान चीता, पूर्व सरपंच सोमलपुर, सम्पूर्ण चीता समाज सोमलपुर गांव अजमेर
मेहमूद खान गेगल, पूर्व सरपंच
असलम पठान, पूर्व सरपंच, गगवाना
अब्दुल कादिर, सचिव मुल्तानी पंचायत अजमेर
अंत में कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि अजमेर के अनेक सामाजिक एवं धार्मिक प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपना पूर्ण समर्थन एवं सहयोग प्रदान किया है। सभी गणमान्य अतिथियों, समाजसेवियों एवं धर्मगुरुओं का हम दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग से “मेरा मुल्क मेरी पहचान” कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और अमन का एक मजबूत संदेश बनकर उभरा।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 20 May 2026
- Total Views:- 178
