सर्वधर्म प्रतिनिधियों द्वारा गुरू अर्जुन देव के प्रकाश पर्व दिवस पर की मानवता की बात

अजमेर 09 अप्रेल 2026 बाबा दीप सिंह सेवा समिति,जन सेवा समिति अजमेर,अजयमेरू सेवा समिति,श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के सर्वधर्म पदाधिकारियांे द्वारा सिख समुदाय के पंचम गुरू अर्जुन देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर उनको नमन करके आपसी भाईचारे और मानवता के मार्ग को अपनाने की अपील की गई।बाबा दीप सिंह सेवा समिति के सिख समाज की वरिष्ठ सरदारनी श्रीमती हरजीत कौर ने गुरू ग्रंथ साहिब का प्रकाश रोड फायसागर रोड पर पाठ और सुखमनी साहिब का पाठ करते हुए अरदास की।जन सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और बाबा दीप सिंह सेवा समिति के सचिव सरदार बलबीर सिंह ने बताया कि गुरू अर्जुन देव जी को लोगो ने उनके जीवन काल में अनेक कष्ट दिये।हरजीत कौर ने बताया कि गुरू अर्जुन देव साहिब का जीवन समस्त मानवता के लिए था न कि केवल समुदाय विशेष के लिए और उन्होने मानवता के लिए ही अपने जीवन का बलिदान दिया।सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने गुरू अर्जुन देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सबसे अपने अपने इष्ट से आराधना करने की अपील की।रमेश लालवानी ने बताया है कि गुरू अर्जुन देव साहिब का जन्म गोविन्दवाल पंजाब में पिता रामदास और माता बानी के धर हुआ वे सिख समुदाय के पंचम गुरू थे।गुरू अर्जुन देव जी का बलिदान 30 मई 1606 में लाहोर में हुआ था।इसी प्रकार बाबा हरदयाल कुटिया राजावीर मार्ग पर सन्त प्रकाश उदासी ने भी सुखमनी साहिब का पाठ कर अरदास करके गुरू अर्जुन देव को नमन किया।महन्त टहलगिरी गोस्वामी,गोविन्द लालवानी,राधाकिशन दौलतानी,किशोर मंगलानी,शंकर छत्तानी,भक्तियाणी रेखा गोस्वामी आदि ने भी पंचम सिख गुरू अर्जुन देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरू अर्जुन देव साहिब के संदेश के अनुसार भाईचारे से मानवता का आचरण की अपील की है।

+