जन सेवा समिति द्वारा ऑल इण्डिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के कन्वीनर सैयद नसरूद्दीन चिश्ती को पुस्तके भेंट कर अभिनन्दन किया गया

अजमेर 18 मई, ऑल इण्डिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के कन्वीनर दरगाह दीवान सैयद जैनुलआबेदीन के प्रतिनिधी एवं पुत्र सैयद नसरूद्दीन चिश्ती को जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के कर कमलो द्वारा राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह डेरा ब्यास अमृतसर से प्रकाशित सूफी सन्तो राबिया एवं अन्य के जीवन पर आधारित आध्यात्मिक साहित्य और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की डायरेक्टरी की पांच प्रतियाँ भेंट करके अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर अजमेर जिला केमिस्ट एंसोसिएशन के अध्यक्ष और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी के कर कमलो से स्मृति चिन्ह भी भेंट करके अभिनन्दन किया गया।इस अवसर पर ठाकुर प्रसाद,किशन छबलानी,कमलेश हेमनानी भी सम्मलित थे।

+