"मेरा मुल्क-मेरी पहचान" कार्यक्रम में पंचायत अंदरकोटियान,दरगाह मीरां साहब खुद्दाम कमेटी व मुल्तानी पंचायत समिति ने दिया समर्थन

अजमेर, 18 मई, “मेरा मुल्क-मेरी पहचान” कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से आज हवेली दीवान साहब में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दी सोसाइटी पंचायत अंदरकोटियान, दरगाह मीरां साहब खुद्दाम कमेटी तारागढ़ एवं दी मुस्लिम मुल्तानी आहँगरान पंचायत समिति ने कार्यक्रम को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। बैठक में 19 मई 2026 को शाम 5:30 बजे जवाहर रंगमंच, सावित्री नगर चौराहा, अजमेर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए और अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। सभी वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी एक समाज या वर्ग का नहीं, बल्कि सर्व समाज एवं सर्वधर्म का कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य अजमेर की सरज़मीं से पूरे विश्व को शांति, भाईचारे और एकता का संदेश देना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी संगठनों ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

+