दरगाह दीवान हवेली में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ प्रतिनिधियो की सैयद नसरुद्दीन चिश्ती के साथ वैचारिक गोष्ठी "मेरा मुल्क, मेरी पहचान" कर्यक्रम में दिया समर्थन,
अजमेर 18 मई, दरगाह दीवान हवेली दरगाह बाजार क्षेत्र में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ प्रतिनिधियांे की दरगाह दीवान के प्रतिनिधि पुत्र नसरूद्वीन के साथ मेरा मुल्क मेरी पहचान विषय पर वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।वैचारिक गोष्ठी में नसरूद्वीन ने आगामी मंगलवार 19 मई को सायंकाल 05.30 बजे से स्थानीय जवाहर रंगमंच में देश के सदभाव,शान्ति और भाईचारे के लिए जवाहर रंगमंच में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम की जानकारी श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियो के सम्मुख रखी और महासंघ के पदाधिकारियो से कार्यक्रम की सफलता की अपील की।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के साथ हिन्दू ,मुस्लिम,सिख,बौद्व,जैन,ईसाई एवं अन्य सभी है जो कि समस्त क्षेत्रो में शान्ति व्यवस्था कायम रखने में भी प्रशासन का सहयोग करते है।इस अवसर पर कौमी एकता के पदाधिकारियो ने मेरा मुल्क मरी पहचान पोस्टर का विमोचन भी किया।इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक नस्रूद्वीन ने महासंघ के पदाधिकारियो को कार्यक्रम का निमंत्रण कार्ड भी प्रदान किया और कार्यक्रम को देश हित का मानकर कार्यक्रम की सफलता की अपील की।इस अवसर पर अध्यक्ष महेन्द्र बंसल,संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी, अजमेर जिला केमिस्ट ऐसासिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,दगाह बाजार के अध्यक्ष किशन छबलानी,श्री नला बाजार के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद,अहाता मौहल्ला खारी कुई के उपाध्यक्ष कमलेश हेमनानी,दरगाह बाजार के प्रकाश लालवानी,साहिल टेकचन्दानी, मोती कटला इमली मौहल्ला के पवन बंसल सहित अन्य सम्मलित थे।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 19 May 2026
- Total Views:- 96
