राजावीर दुर्गा माता दरबार में झूलेलाल की महाआरती राजावीर साहिब पंजडो से चण्ड उत्सव मनाया

अजमेर 17 मई,चण्ड महोत्सव के अवसर पर आशागंज मायाणी चिकित्सालय के सामने राजावीर दरबार व पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के तत्वावधान और राजवीर बाजार के संरक्षक और राजावीर साहिब दुर्गा माता मन्दिर आश्रम के महन्त टहलगिरी गोस्वामी की अध्यक्षता में चण्ड महोत्सव के आयोजन में अनेक आयोजन सम्पन्न करवाये गये।महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चो के मंुडन, संकोटार, जनेउ, पल्लव प्रार्थना सहित अन्य आयोजन सम्पन्न करवाये गये।रमेश लालवानी ने बताया कि राजावीर दरबार एवं दुर्गा माता मन्दिर में पूज्य झूलेलाल साहिब के चण्ड उत्सव के साथ साथ,राजावीर साहिब और दुर्गा माता का भी पूजन किया गया।इस अवसर पर खारी कुई कवंडसपुरा व्यापारिक ऐसोसिएशन के प्रकाश बच्चानी,प्रकाश गोस्वामी,श्रीमती रेखा गोस्वामी,श्रीमती कविता डा.जयकुमार भारती,श्रीमती ज्योति,श्रीमती वामिका आदि के द्वारा राजावीर दरबार परिसर से सेवाऐ प्रदान की गई।पूज्य झूलेलाल साहिब की पवित्र ज्योति प्रज्जवलन महाआरती पूजन,पंजडे आदि धार्मिक रीति रिवाज धूमधाम से सम्पन्न करवाकर एक दिवसीय कार्यकम का समापन्न किया गया।

+