श्री श्याम व गौ माता के नाम डा.ओम जी मुन्डेल व पिंकी गहलोत की भजन संध्या गौ शाला पालरा में बुधवार 27 मई को होगा आयोजन

अजमेर 17 मई, श्री श्याम और गौ माता के नाम गौ भक्त डा.ओमजी मुन्डेल व पिंकी गहलोत द्वारा श्री श्याम गौ शाला में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा।श्री श्याम गौ शाला के कोषाध्यक्ष पण्डित राजेन्द्र दाधीच और मीडिया प्रभारी व श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि विशाल भजन संध्या जयपुर रोड नेशनल हाई वे संख्या 08 पालरा चैराहा स्थित श्री श्याम गौ शाला परिसर पालरा में बुधवार 27 मई को रात्रि 08.15 बजे से आयोजन किया जायेगा।पण्डित राजेन्द्र दाधीच और रमेश लालवानी ने बताया कि कार्यक्रम की विशालता को देखते हुए और सफलता के लिए कमेटी का गठन किया गया है जिसमें गौ शाला के संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल,गौ शाला परिवार के अध्यक्ष बीरम सिंह रावत,प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन रावत,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र दाधीच पुरोहित,रामसिंह रावत,सचिव हिमांशू सैनी,जयसिंह, मीडिया प्रभारी रमेश लालवानी,महावीर सेन,पृथ्वीराज,लोकेश मिश्रा आदि को जिम्मेदारियां प्रदान की गई है। समिति के पदाधिकारियो के द्वारा श्रद्वालुओ में क्षेत्रवार निमंत्रण कार्ड,स्टीकर,पोस्टर निमंत्रण ओर पीले चावल प्रदान करके निमंत्रण प्रदान किये जा रहें है।

+