श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने भजन लाल व दीया कुमारी से यूजर्स चार्जेस को रोकने की मांग की,होटल सिटी प्राइड स्थित रेस्टोरेंट में विचार विमर्श कर बनाई रणनीति,
अजमेर 17 मई, श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियो के प्रतिनिधि मण्डल के द्वारा पुष्कर रोड स्थित होटल सिटी प्राईड के सामने स्थित रेस्टोरोन्ट में महासंघ के विधी सलाहकार एडवोकेट मयंक तिवारी की अध्यक्षता में विचार विमर्श करके श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने राजस्थान के मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा और उप मुख्य मंत्री दीया कुमारी से यूजर्स चार्जेस की वसूल को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और सस्ंथापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि अजमेर नगर निगम के द्वारा यूजर्स चार्जेस की वसूली ठेकेदार के माध्यम से करवाई जा रही है।महेन्द्र बंसल व रमेश लालवानी ने बताया कि ठेकेदार के कर्मचारियो की मनमर्जी से रकम की वसूली करना, वसूल कर्ता के पास उचित आईडी प्रमाण नही होना,यूजर्स चार्जेस की नीति में अनेक विसन्गतियों के कारण उसमें सुधार करवाने की मांग महासंघ ने समस्त सम्बंधितों से की है।महेन्द्र बंसल ने बताया कि नगर निगम द्वारा यूजर्स चार्जेज थोपे जाने के लिए 21 सदस्यो के अभिभावको के दल द्वारा डिपार्टमेन्ट ऑफ लोकल बाॅडी के द्वारा बनाई गई नीति का बिन्दुवार समाधान मांग जायेगी।इस सम्बंध में पूर्व में भी डीएलबी द्वारा बनाई गई नीति में विसंगतियो को नगर निगम के साथ महासंघ की संयुक्त मीटिंग में उजागर करके मिनटस बनवाकर राज्य सरकार डीएलबी को भेजे गये उनका आज तक समाधान नही किया गया है।इस अवसर पर एडवोकेट मयंक तिवारी,महेन्द्र बंसल,मनमोहन पाण्डया गोविन्द भाई, चितलेश,पवन बंसल,रमेश लालवानी,एवं अन्य अनेक सम्मलित थे।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 17 May 2026
- Total Views:- 35
