विश्व के समस्त प्राणियो को एक परमपिता की संतान-परिवार मानकर करें अपने जीवन में आचरणः राहुल

अजमेर 17 मई, विश्व के समस्त प्राणियो को एक परमपिता की संतान और एक ही परिवार मानकर हमें अपने जीवन में आचरण करना चाहिये।उपरोक्त विचार बौद्व मठठ के अध्यक्ष व महाबोद्वि विद्यालय के निदेशक गुणवन्त राहुल ने रविवार को विश्व परिवार दिवस पर आयोजित वैचारिक गोष्ठी में अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये।कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वधर्म प्रतिनिधियो श्रीमती सोनी गुणवन्त राहुल,रमेश लालवानी,राकेश राजोरिया,श्रीमती मधु हरि सिंह,मोध प्रकाश,सुश्री कीर्तिका, सुश्री प्रेरणा आदि के कर कमलो से महात्मा बुद्व की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके वैचारिक गोष्ठी का शुभारम्भ किया गया।वैचारिक गोष्ठी के मुख्य वक्ता श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समस्त सृष्टि को बनाने और संचालन करने वाली एक ही शक्ति है वह हमारे अपने अपने कर्माे से हिसाब से हमारे जीवन का संचालन कर रही है।कार्यक्रम की अध्यक्ष बौद्व मठठ के अध्यक्ष गुणवन्त राहुल ने करते हुए महात्मा बुद्व के 500 जीवन और आज तक 28 बुद्व होने की जानकारी प्रदान की।।विश्ष्ठि अतिथि के रूप में पूर्व नर्सिंग अधिकारी श्रीमती सुनीता चैधरी ने कहा कि अपने बच्चो को छोटी आयु से ही संस्कारवान बनाने से परिवारो में खुशहाली आती है।इस अवसर पर श्रीमती मधु हरिसिंह को श्रेष्ठ समा जसेवा के लिए मोतियो की माला पहनाकर और राधास्वामी सत्संग डेरा ब्यास अमृतसर से प्रकाशित आध्यात्मिक साहित्य हक हलाल की कमाई भेंट करके सम्मानित किया गया।

+