गंज स्थित कचरा डिपो को अन्यत्र शिफ्ट करने की व्यापारिक महासंघ ने प्रधानमंत्री से की मांग व स्वछता सर्वेक्षण टीम से समस्त बाजारों के सर्वेक्षण की भी अपील की
अजमेर 17 मई, श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों ने भारत के प्रधान मंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी से मांग की है कि आपके द्वारा अजमेर को स्मार्ट सिटी की दी गई सौगात के अनुसार शीध्र से शीध्र अजमेर को स्मार्ट सिटी बनवाया जाये।मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल,अध्यक्ष महेन्द्र बंसल,कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,उपाध्यक्ष सुरेश तम्बोली,किशन पारीक, महासचिव रमेश लालवानी, लुहार बस्ती के निवासियो, ताराचन्द, रामचन्द, राधाकिशन दौलतानी,प्रकाश छबलानी एवं अन्य ने बताया कि नगर निगम अजमेर स्वच्छता सर्वेक्षण की प्रतियोगिता में सम्मलित हुआ है और मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम कभी भी अजमेर में आ सकती है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी और महासचिव रमेश लालवानी ने स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम से समस्त बाजारों में अध्यक्षों से व्यवस्थाओं यूरीनल्स,पशुओ के रोड पर होने,साफ सफाई उचित नही होने के साथ साथ महासंघ से जुडे श्री श्याम प्रेमी बाजार गंज क्षेत्र में पुलिस थाने के पीछे,नगर निगम के गंज गोदाम कार्यालय के द्वार पर,यूनानी चिकित्सालय और प्राचीन सिन्धी शिव मन्दिर के पास व्यापारियों के लिए स्मार्ट सिटी के मध्यम बना कचरा विशाल कचरा डम्पिंग यार्ड डिपो,गरीब लुहार बस्ती, जायरीनो, पर्यटको एवं आम नागरिको के लिए बहुत ही परेशानी का कारण बना हुआ है।इस क्षेत्र में डम्परो के आने जाने से पुलिस थाने के द्वार के पास नगर निगम के गोदाम के मार्ग में ही नाले के लगभग पन्द्रह से बीस फेरो कवर टूटे पडे है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियो व्यापारिक ऐसोसिएशन गंज के पदाधिकारियो ने बताया कि सम्भागीय आयुक्त, जिलाधीश,नगर निगम के आयुक्त,स्वास्थ्य अधिकारी, इन्स्पेक्टर, जमादार एवं अन्य सम्बंधितों को अनेक बार अनुरोध के बावजूद इस डम्पिंग यार्ड को अन्य़ शिफट नही किया जा रहा है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 17 May 2026
- Total Views:- 26
