महासंघ के रमेश लालवानी द्वारा शंकर सिंह राजसमन्द को 5 हजार लौटाकर दिया ईमान्दारी का परिचय

अजमेर 09 अप्रेल 2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी द्वारा के खाते में यूपीआई के माध्यम से शंकर सिंह राजपूत शिक्षक राजकीय प्राथमिक विद्यालय,सियाणा वाडा,पंचायत समिति आमेट,राजसमन्द के द्वारा 08 अप्रेल बुधवार को गल्ती से रमेश लालवानी के मोबाईल के माध्यम से यूपीआई करके रूपये पांच हजार भेज दिये गये।गल्ती का अहसास होने पर शंकर सिंह राजपूज ने रमेश लालवानी के मोबाईल पर बताया।रमेश लालवानी ने फ्राड के शक में रामगंज पुलिस थाने में रकम लौटाने की बात कही।शंकर सिंह राजपूत ने सहजता से अजमेर में और पुलिस थाने में आने में असमर्थता जताई।रमेश लालवानी ने उससे अपनी पूरी पहचान ओर विद्यालय की सील लगाकर स्कूल स्टाॅफ की गवाही करवाकर पत्र वाटस अप पर मंगवाया और शंकर सिंह राजपूत ने वाटस अप के माध्यम से धोखे बाज व साईबर ठग नही होने का लिखित में और विद्यालय स्टाफ व प्रधानाघ्यापक के हस्ताक्षर से वाॅटस अप पर भेज पत्र आधार,कार्ड व स्की्रन शार्ट भेजने से संतुष्ट होने के पश्चात रमेश लालवानी ने यूपीबाई के माध्मय से बुधवार को ही शंकर सिंह राजपूत निवासी सियाणा वाडा,पंचायत समिति आमेट ,राजसमन्द राजसमन्द को 5 हजार लौटाकर ईमान्दारी का परिचय दिया।

+