अजमेर में “मेरा मुल्क मेरी पहचान” कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित
सम्पादक, अब्दुल क़ादिर मुल्तानी, अजमेर, 16 मई “मेरा मुल्क मेरी पहचान” कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से आज हवेली दीवान साहब में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 19 मई 2026 को शाम 5:30 बजे जवाहर रंगमंच, सावित्री नगर चौराहा, अजमेर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए और कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल किसी एक समुदाय का नहीं, बल्कि सर्व समाज और सर्वधर्म का साझा मंच है, जिसका उद्देश्य देश में भाईचारा, एकता और विश्व शांति का संदेश देना है। बैठक में लोगों से अपील की गई कि वे बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाएं, ताकि अजमेर से पूरी दुनिया में अमन, शांति और सद्भाव का संदेश पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन ऑल इंडिया सज्जादा नशीन काउंसिलिंग के तत्वावधान में किया जा रहा है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 17 May 2026
- Total Views:- 95
