नगरीय परिवहन की सुविधाएं नही होने से आर्थिक कमजोर,विकलंग,बच्चे व वृद्व व लोग परेशानः लालवानी

अजमेर 16 मई,श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों को स्मार्ट सिटी कहलाने वाले अजमेर के अनेक नागरिको ने बताया कि पंचशील नगर से कोटडा,वाया रीजनल काॅलोज,मित्तल चिकित्सालय,पुष्कर रोड, वरूण सागर फायसागर रोड, पंचशील नगर और वैशाली नगर से शास्त्री नगर रोड,शास्त्री नगर राम भवन मार्ग से जयपुर रोड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सहित अनेक अन्य मार्गाे बस स्टैण्ड से वाया कुन्दन नगर,सीआरपीएफ,गुलाबबाडी,राजा साईकिल मार्ग से नौ नम्बर पैट्रोल पम्प मार्ग,गुलाब बाडी से धोला भाटा मार्ग सहित अनेक अन्य पर नगरीय परिवहन चलाने की श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूराजनी और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री व राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रेम चन्द बैरवा,विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और जिलाधीश लोक बंधु से मांग की है।लालवानी ने बताया कि वर्तमान में सिटी बसों और टेम्पुओ के निर्धारित रूट पर चलने वाले वाहनो के रूटों का विस्तार करते हुए अथवा उनमें से कुछ के रूटों को परिवर्तित करवाकर ऐसे नये मार्गाें को उनके रूट का विस्तार अथवा परिवर्तन करके जोडा जाना चाहिये जो कि नई काॅलोनियो के बनने से और जिन मार्गाे पर कोई भी लोक वाहन का साधन सिटी बस अथवा टेम्पु नही चलते है उन मार्गाे पर परिवहन के साधन चलवाने के प्रबंध किये जाने की मांग की है।महासंध के महासचिव रमेश लालवानी,शराफत हुसैन घोसी,श्रीमति सोनी राहुल,श्रीमती जसोता, नरेन्द्र फेरवानी,श्रीमती वर्षा दुहिलानी, ,महावीर सेन, और सियाराम नगर विकास समिति के अध्यक्ष आर एस चितौडिया,सरदार भजन सिंह,पत्रकार प्रवीण कुमार,श्याम सुन्दर सोनी,चेतन सेनी ने बताया कि अजयनगर मोड से लेकर रामगंज थाने के सामने होते हुए तेल डिपों सोमलपुर रोड और उसी मार्ग से चन्द्रवरदाई नगर और पृथ्वीराज चैहान स्मारक तारागढ पहाडी तक कोई भी सिटी बस अथवा टेम्पू नही चलता है।इसी प्रकार सुभाष नगर चैराहा ब्यावर रोड से आदर्श नगर नसीराबाद रोड वाया सुभाष नगर होते हुए कोई भी नगर परिवहन का साधन नही होने से,एचएमटी ब्यावर रोड से चन्द्रवरदाई नगर तक भी कोई साधन नही है।इस सम्बंध में हरि ओम काॅलोनी विकास समिति,जन सेवा समिति,अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट,अजयमेरू सेवा समिति, सियाराम नगर विकास समिति,चन्द्रवरदाई नगर व्यापारिक ऐसोसिएशान,पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर, सिकसेम निःशुल्क थेरेपी सेवा केन्द्र,हरि ओम काॅलोनी महिला मण्डल,नारी शाला व्यापारिक एसेासिएश और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ सहित अन्य ने बताया कि इन क्षेत्रो में आने जाने वाले विकलांगों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चो, छात्रो, छात्राओ ,युवको, युवतियो, मजदूरो, आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को साधन नही होने के कारण रात्रि में और प्रातः काल जल्दी भी बहुत परेशानी का सामना करना पड रहा है।

+