सिन्धी समाज के मनीष गुरवानी को कलेक्टर नियुक्त होने पर समाज ने शुभकामनाऐ प्रदान की

अजमेर 16 मई, उदय अकादमी काउंसिल के पदाधिकारियों ने राजस्थान के 31 जुलाई 1992 को जन्मे मनीष गुरवानी को गुजरात सरकार द्वारा नवसारी जिले का कलक्टर नियुक्त किए जाने पर सिंधी समाज के प्रमुखो मुखियो ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।मनीष गुरवानी गुजरात कैडर के अधिकारी हैं।उन्होंने वर्ष 2017 में सिविल सेवा परीक्षा में 18 वीं रैंक हासिल कर पूरे समाज का नाम रोशन किया।इससे पहले वे गांधीधाम म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर के पद पर सफलता पूर्वक कार्य कर चुके है।इस पद पर रहते हुए उन्होंने ईमानदारी, निष्ठा, लगन और सच्ची मेहनत से गांधीधाम शहर के विकास के अनेक सराहनीय कार्य किए।जन कल्याण की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर गांधीधाम की जनता का भरपूर स्नेह और सम्मान प्राप्त किया।एसएसडी उदय अकादमी कांउसिल के सचिव प्रताप देवानी,राजस्थान इकाई के संरक्षक हरीश राजानी,अध्यक्ष रमेश दतवानी,महासचिव रमेश लालवानी सहित अन्य ने मनीष गुरवानी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।सबने अपेक्षा की है कि नई जिम्मेदारी में नवसारी जिले को भी उसी समर्पण, निष्पक्षता और विकास की भावना से आगे बढ़ाऐगें।

+