राजस्थान प्रदेश के विभिन्न जिलो में 17मई से 29 दिवसीय सिन्धु संस्कृति गौरव यात्रा 2026 का होगा आयोजन

अजमेर 16 मई, राजस्थान सिन्धी अकादमी ,भारतीय सिन्धु सभा,राजस्थान न्यास व भारतीय सिन्धु सभा राजस्थान के तत्वावधान में राजस्थान प्रदेश के विभिन्न जिलो में 17 मई आज से 29 दिवसीय सिन्धु संस्कृति गौरव यात्रा 2026 का आयोजन किया जा रहा है।सोशल मीडिया के माध्यम से सुरेश देवानी और पूर्व पार्षद किशन लालवानी ने पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि सांस्कृतिक पुनरूथान,का अनूठा प्रयास 29 दिवसीय यात्रा का मुख्य उद्वेश्य सिन्धी समाज की युवा पीढी को अपनी समृद्व विरासत,भाषा और और सस्ंकारो,से जोडना,तथा सिन्धु संस्कृति सम्मेलन आयोजित कर मातृ शक्ति और युवाओं की विशेष भागीदार जोडना है।लालवानी ने बताया कि 29 दिवसीय सिन्धु संस्कृति गौरव यात्रा 2026 के मुख्य आकर्षण सिन्धी बाल संस्कार शिविरो का आयोजन,सिन्धी भाषा के कोर्स आयोजन करना,मुखी सम्मेलनो का आयोजन,युवा प्रतिभाआंे का सम्मान करना है।गौरव यात्रा 2026 का ब्यावर में आगमन पर 18 मई सोमवार को अशोक पैलेस सेन्दडा रोड,पर सांयकाल 06 बजे सभा का आयोजन करके सिन्धी समाज के उत्थान हेतु चर्चा की जायेगी।

+