हज यात्रा से पहले दरगाह में अकीदत के फूल पेश, परिवार का गर्मजोशी से इस्तकबाल
सम्पादक, अब्दुल क़ादिर मुल्तानी अजमेर, 9अप्रैल, इंदौर शहर के अब्दुल रऊफ भट्टी अपनी ज़वजा और पुत्र सलमान अली के साथ 5 मई को मक्का-मदीना हज के मुकद्दस सफर पर रवाना होंगे। इस पवित्र यात्रा से पहले उन्होंने परिवार सहित हज़रत ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाज़री दी, जहां फूलों की चादर पेश कर देश और कौम की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर अब्दुल रऊफ भट्टी अपने छोटे भाई अब्दुल क़ादिर मुल्तानी के घर भी पहुंचे, जहां उनका और उनके परिवार का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। परिजनों व शुभचिंतकों ने उन्हें हार पहनाकर खुशी का इज़हार किया और हज के इस मुकद्दस सफर के बाखैरियत मुकम्मल होकर लौटने की दुआ की। परिवार में हज यात्रा को लेकर खासा उत्साह है और सभी लोग इस मुबारक सफर के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 09 April 2026
- Total Views:- 13
