एसएसडी उदय अकादमी के माध्मय से यूपीएससी प्रतियोगिता में सफलता पाने हेतु सुनहरा अवसर
अजमेर 15 मई, एसएसडी उदय अकादमी राजस्थान शाखा द्वारा कक्षा 12वीं व उससे अधिक शिक्षित अधिकतम आयु 28 वर्ष तक सिन्धी समाज के युवाओं के लिए देश की ब्यूरोक्रेसी में अपना योगदान देने के लिए प्रतियोगी परीक्षा के लिए उदयपुर में 4जी निःशुल्क मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।सेमिनार में सेवारत सम्मानीय उच्च अधिकारी युवाओं को प्रतियोगिता के विषय में विस्तृत जानकारी देने के साथ उसमें सफलता के सूत्र भी साझा करेंगे।यह सेमिनार रविवार 7 जून 2026 को प्रातः 10-00 बजे श्री झूलेलाल भवन, शक्ति नगर में आयोजित किया जाएगा।सेमिनार में भाग लेने के इच्छुक युवा अपनी अंतिम उतीर्ण परीक्षा की मार्क शीट नीचे दिए गए लिंक को क्लिक कर ग्रुप जॉइन कर अपनी अंक तालिका उस ग्रुप में पोस्ट करें।सेमिनार में युवाओं के साथ उनके अभिभावकों का भी हार्दिक स्वागत है।राजस्थान इकाई के अध्यक्ष रमेश दतवानी ने बताया कि यहां आपको यह जानकारी देना आवश्यक है कि उदय अकादमी के मुख्य संरक्षक ,पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी ने यह घोषणा की है कि आगामी वर्ष 2027 में उदयपुर शहर निवासी सिंधी समाज का युवा यदि आईएएस या आईपीएस उतीर्ण करते हैं तो उन्हें हरीश राजानी द्वारा ₹ 2 लाख नकद देने के अलावा सिन्धी समाज द्वारा उनको माता-पिता व परिवार के साथ सम्मानित भी किया जाएगा। दतवानी ने बताया कि इसी क्रम में 2027 से आरऐएस उतीर्ण करने पर हरीश राजानी द्वारा ₹ 1 लाख नकद प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की गई है।राजस्थान इकाई के अध्यक्ष रमेश दतवानी के मोबाईल 9414311853 और महासचिव रमेश लालवानी के मोबाईल 9414005962 पर अधिक जानकारी के लिए समपर्क कर सकते है।लालवानी ने सिन्धी युवाओं से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 16 May 2026
- Total Views:- 24
