ऑन लाईन दवा विक्रय के विरूद्व केमिस्टों के आन्दोलन को व्यापारिक महासंघ के संगठनो का समर्थन
अजमेर 15 मई, ऑन लाईन दवा विक्रय के विरूद्व अजमेर जिला केमिस्ट ऐसोसिएशन के पदाधिकारियो ने पिछले दिनो केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चैधरी को ज्ञापन देकर बताया कि ऑन लाईन दवा विक्रेताओ को किसी भी ग्राहक द्वारा मात्र मोबाईल पर आर्डर देने से ही सप्लाई कर दी जाती है और उसका रिकार्ड रखने की भी सरकार की ओर से पाबन्दी नही है।अजमेर जिला केमिस्ट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को बताया कि अनेक प्रकार की दवा जो कि बिना डाक्टर की पर्ची प्रेस्क्रिप्शन के नही देनी होती है ऑन लाईन आपूर्ति की जा रही है।मूरजानी ने बताया कि 20 मई को ऑल इण्डिया केमिस्टस के आहवान पर बुधवार को ऑल इण्डिया केमिस्ट बन्द का आहवान किया गया है।ऑल इण्डिया आर्गेनाईजेशन ऑफ केमिस्टस एण्ड ड्रगिस्टस के आहवान पर किया गया हैं।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल,संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,खाई लैण्ड मार्केट विकास समिति के अध्यक्ष संजीव खण्डेलवाल, उतार धसेटी के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल,भैंसा काम्प्लेकस के अध्यक्ष किशन पारीक,श्री श्याम प्रेमी बाजार के महासचिव गोविन्द लालवानी, पुलिस लाईन्स के अध्यक्ष रणवीर सेनी,अहाता मौहलला खरी कुई के उपाध्यक्ष कमलेश हेमनानी,रावण की बगीची के अध्यक्ष आशीष शर्मा,कचहरी रोड के सचिव किशोर टेकवानी,आगर गेट के अध्यक्ष सुरेश तम्बोली,बिमला मार्केट के अध्यक्ष रमेश मूरजानी,डिग्गी प्लाजा मार्केट के अध्यक्ष दिलीप बूलचन्दानी, डिग्गी बाजार पश्चिम के अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल,विजय गोयल,वैशाली नगर के अध्यक्ष दिनेश मूरजानी,रमेश मूलचन्दानी, अनिल आडवानी सहित अन्य ने बताया कि ऑनलाइन लाईन शापिंग से समस्त प्रकार के व्यापारी भी अपने व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव होने से पीडित होने के कारण केन्द्र सरकार से ऑनलाईन व्यापार बन्द कर केमिस्ट ऐसोसिएशन की मांगो को सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की माँग की हैं।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 16 May 2026
- Total Views:- 23
