जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के बौद्व विचारको ने किया 21 माताओ को सम्मानित
अजमेर 15 मई, जन सेवा समिति और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के बौद्व विचारको ने आदर्श नगर के विज्ञान नगर क्षेत्र में मदर्स डे मनाकर 21 माताओं मदर्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर नंदिनी शिक्षा निकेतन विद्यालय परिसर में आयोजित इस आशय के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बौद्व मठठ गौत नगर अजमेर के अध्यक्ष व अल्प संख्यक आयोग के पूर्व सदस्य गुणवन्त राहुल ने कहा कि महात्मा बुद्व ने अपने जीवन में समस्त मानव को पंचशील के सिद्वान्त का पालन करने की शिक्षा प्रदान की।कार्यक्रम के संयोजक श्री अजमेर व्यापारिक व जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि हमें सृष्टि के संचालक व पालन कर्ता के सम्मुख अपने जीवन की डोर समर्पित करने से समसत कार्य आसान हो जाते है।वरिष्ठ नागरिक श्रीमती मधु और हरि सिंह दम्पति को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वालो में नन्दिनी शिक्षा निकेतन की प्राचार्या श्रीमती नीरू शर्मा,विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती प्रीति,मोनिका,रश्मि, सम्पत,संतरा,मंजू,लक्ष्मी,यशोदा,नीतू ,सुनीता शर्मा, गीता,ठाकुरी,विमला , संतोष,श्रीमती अनिता,श्रीमति सुनीता चौधरी,श्रीमती सोनी राहुल सहित 21महिलाओं को मदर्स डे के अवसर पर माल्यार्पण करके,साडी गले मे पहनाकर और फ्रूट प्रदान करके सम्मानित किया गया।अतिथियो के रूप में गुणवन्त राहुल,रमेश लालवानी ,हरि सिंह, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार का विद्यालय के निदेशक गोपाल किशन शर्मा और विज्ञान नगर के श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के प्रतिनिधी श्याम सुन्दर सोनी ने माल्यार्पण करके अभिनन्दन किया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 16 May 2026
- Total Views:- 25
