घंटाघर के पास पुराने ओवर ब्रिज के फाउंडेशन पिलर बन रहे व्यपारियों के लिए मुसीबत, दे रहे हैं दुर्घटना को न्योता,
अजमेर 15 मई, घण्टाघर रेल्वे स्टेशन के सामने पुराने रेल्वे ओवर ब्रिज के आठ दो-दो फुट तक के फाउंडेशन पिलर आज तक अवशेष के रूप में होने से आवागमन में यात्रियो के लिए बाधक और व्यापारियो के लिए भी बहुत बडी समस्या बने हुए है। व किसी भी अनहोनी घटना का सबब बन सकते हैं उपरोक्त जानकारी घण्टाघर व्यापारिक संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष ने श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को बताई और बताया कि नगर निगम के सम्बंधितो को अनेक बार अनुरोध के बावजूद आज तक समस्या का समाधान नही किया जा रहा है।श्री अजमेर व्यापारिक महासघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल ने नगर निगम के प्रशासक और सम्भागीय आयुक्त शक्तिसिंह राठौड और जिलाधीश लोक बंधु से समस्या के शीध्र समाधान की मांग करते हुए आन्दोलन की चेतावनी भी दी।इस अवसर पर महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी ने संगठन के चुनाव करवाये जिसमें सर्वसम्म्ति से अध्यक्ष के रूप में संजय गुप्ता,महासचिव राजेन्द्र गुप्ता और कोषाध्यक्ष के रूप में ललित खेमानी को चुना गया।मुख्य संरक्षक श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और संरक्षक रमेश लालवाी को बनाया गया।इस अवसर पर पण्डित जी,फतेहचन्द,लक्ष्मण ,अभिषेक,मोती जेठानी,प्रदीप,रवि,सौरभ,गुरूदयाल, मनोज कुमावत,रामरूख पालीवाल, जे.पी.त्रिपाठी,कैलाश, धर्मेन्द्र गुप्ता ,विमल कुमार,भूपेन्द्र सहित अनेक अन्य उपस्थित थे।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 16 May 2026
- Total Views:- 22
