श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ व महावीर सर्किल व्यापारियो द्वारा महावीर सर्किल पर 16मई को शनि देव का होगा पूजन

अजमेर 15 मई, महावीर सर्किल व्यापारिक संध और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के प्रमुख पदाधिकारियों के कर कमलो द्वारा श्री बाला भैरू मन्दिर महावीर सर्किल सेवा समिति के तत्वावधान में मन्दिर परिसर में आयोजित शनि देव जयन्ति के अवसर पर 16 मई शनिवार को दोपहर 12.00 बजे श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल और महासंघ के संसथापक व महासचिव रमेश लालवानी के कर कमलो द्वारा बाल भैरव और शनिदेव जी का पूजन महाआरती करके अच्छे व्यापार ,हरियाली,खुशहाली,शान्ति कौमी एकता और भाईचारा कायम रहने के लिए प्रार्थना की जायेगी।महावीर सर्किल व्यापारिक संध एवं बाल भैरव मन्दिर सेवा समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह निर्वाण और महासचिव व महन्त दिनेश गिरी ने बताया कि दोपहर में 12 बजे महाआरती के पश्चात मिल्क रोज के प्रसाद का वितरण किया जायेगा।उसके पश्चात खीर, पूडी और सब्जी के प्रसाद का वितरण किया जायेगा।सायंकाल 06 बजे से सुन्दर काण्ड के पाठ का आयोजन किया जायेगा।महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के व्यापारियो के द्वारा समस्त मान्यताओं का आदर किया जाता हैं।

+