हटूंडी में हज़रत गफूर अली बाबा के उर्स का हुआ समापन
बदरुद्दीन कुरैशी अजमेर,(हटूंडी) अजमेर के गांव हटूंडी में हजरत गफूर अली शाह बाबा का तीन रोजा उर्स का आज कुल की रस्म के साथ समापन हुआ उर्स कमेटी के प्रभारी रेशम खान के अनुसार मंगलवार को झंडा चढ़ाया गया बुधवार को ग्राम वासियों की ओर से चादर पेश की गई लंगर ए आम का एहतमाम किया गया उर्स कमेटी की तरफ से बाहर से आए जायरीनों की दस्तारबंदी की गई, रात में महफिलें कव्वाली हुई जुमेरात को दिन में कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन हुआ, इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी कुलदीप गरवा, ग्राम प्रशासक रीना गरवा जमील खान, अज़हर खान उर्फ बन्ना खान, सद्दाम खान उर्फ शेरू खान,मोहम्मद रियाज़, अकरम अली, अनवर अली, ग्राम पंचायत, वार्ड मेंबर, टेपों यूनियन, मोहर्रम कमेटी सहित तमाम ग्राम वासियों का भरपूर सहयोग रहा
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 09 April 2026
- Total Views:- 18
