कौमी एकता व सदभाव पूर्वक पृथ्वीराज चैहान की 860 वी जयन्ति पर मुख्य द्वार पर किया ध्वजारोहण
अजमेर 14 मई, सम्राट पृथ्वीराज चैहान की 860 वीं जयंती के उपलक्ष में विश्व के पहले किले तारागढ़ दुर्ग पर ऐतिहासिक तारागढ़ बचाओ कार्यक्रम के बारे में कौमी एकता व भाईचारे के साथ हिन्दू मुस्लिम और सर्वधर्म समिति के पदाधिकारियो ने तारागढ़ के मुख्य द्वारा किले के द्वारा पर सम्राट पृथ्वीराज चैहान चित्रित विशाल ध्वजा रोहण प्रातः काल किया गया।कार्यक्रम के संयोजक तरूण वर्मा ने बताया कि चंद्रवरदाई स्टेडियम से जन जागृति के लिए तारागढ़ विकास वाहन रैली तारागढ़ तक नारे लगाते हुए सम्राट पृथ्वीराज चैहान अमर रहे लगाती हुई गई।कार्यक्रम में सन्त साध्वी अनादि सरस्वती के नेतृत्व में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल ने देश के शहीदो महापुरूषो को नमन करने की सराहना की।सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने पिछले लगभ 12 वर्षो से तारागढ को पर्यटन स्थल के रूप् में विकसित करने,इसकी सात बावडियो के जल स्त्रोतों की सफाई,चन्द्रवरदाई नगर में कवि चन्द्रवरदाई की मूर्ति लगवाने,रेल्वे रेस्ट हाउस को विकसित करवाने आदि की मांग दोहराई।पंचायत खुद्दाम सैयद जादगान दरगाह हजरत मीरां साहब तारागढ़ अजमेर के अध्यक्ष सैयद अखिल हुसैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए लकडी के गठठर को एक साथ बंधे होने पर नही टूटने के समान एकता की बात कही।सैयद रब नवाज जाफरी सचिव ने देश को एक परिवार के रूप् में मानकर एकता रखने से दुश्मन देश आंख उठाकर नही देखने की बात कही।कार्यक्रम में तारागढ़ के सैयद हफीज अली मेंबर दरगाह कमेटी,शाकिर हुसैन,मेहमूद इजलाल,फिरीज एहसन,इमरान हुसैन,बब्बर अली,सरदार परमजीत सिंह,सरदार जरनैलसिंह,राधास्वामी विचारक रमेश लालवानी, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,मुख्य अतिथि चंद्र सिंह चैहान पूर्व एडिशनल एसपी ने भी सम्राट पृथ्वीराज के वंश की जानकारी दी।सर्व पंथ समादर मंच,श्री अजमेर व्यापार महासंघ,मानव अधिकार मिशन, पर्यावरण जागरण मंच,सैनिक कल्याण समिति,तारागढ़ तिरंगा समिति,स्काउट गाइड,विहिप भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी डॉक्टर कुलदीप शर्मा,डाक्टर शैतान सिंह,डॉक्टर लाल थदानी,नारायण सिंह, कालीचरण दास खण्डेलवाल, रमेश लालवानी,बीरम सिंह रावत,ब्रिजेश गौड,सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारी सम्मलित थे।कार्यक्रम में तारागढ पहाडी को देशभक्ति पूर्ण नारो से सम्राट पृथ्वीराज चैहान अमर रहे,भारत माता की जय,वंदे मातरम सहित अनेक अन्य नारे लगाए गये।कार्यकम का संचालन अजय शर्मा ओर तरूण वर्मा ने किया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 14 May 2026
- Total Views:- 74
