अजयमेरू सेवा समिति के संयोजक तरूण वर्मा का तारागढ पर व्यापारिक महासंघ द्वारा अभिनन्दन किया

अजमेर 14 मई, अजयमेरू सेवा समिति के संयोजक तरूण वर्मा के नेतृत्व में पिछले लगभग 12 वर्षाे से श्री रमेश लालवानी के साथ मिलकर अजयमेरू सेवा समिति,जन सेवा समिति,अययमेरू चैरासी कोस परिक्रमा समिति,श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ अजमेर,हरि ओम काॅलोनी विकास समिति,सुभाष नगर व्यापारिक ऐसोसिएशन,पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर,श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के नेतृत्व में अनेक संगठनों ने अजमेर के विश्व विख्यात सम्राट पृथ्वीराज चैहान के तारागढ दुर्ग तारागढ दुर्ग के संरक्षण,संवद्र्वन के साथ साथ तारागढ पर बने रेलवे के रेस्ट हाउस आवास गृह को पर्यटको के लिए विकसित करवाने,तारागढ की बावडियो की साफ सफाई,तारागढ की तलहटी में चिडियाघर के निर्माण करवाने की मांग,अजमेर का नाम अजयमेरू करवाने, तारागढ दुर्ग पर दो सौ फीट का तिरंगा झण्डा लगवाने,तारागढ पुलिस चैकी अथवा बीएसएफ चैकी स्थापित करवाने,पुलिस चैकी को रामगंज चौकी से जुडवाने, तारागढ की तलहटी बडबाव वाले क्षेत्र से प्राचीन मार्ग को विकसित मार्ग बनवाकर हैप्पी वैली साईड चन्द्रवरदाई नगर साईड से जोडने,अरेल्वे रेस्ट हाउस को आधुनिक गेस्ट बनवाकर उसे चालू करवाने सम्राट पृथ्वीराज चैहान के नाम से एक रेल का संचालन करवाने,अजमेर विकास प्राधिकारण की चन्द्रवरदाई नगर योजना में पिछले चालीस साल से खाली पडे सर्किल पर विख्यात कवि चन्द्रवरदाई की मूर्ति लगवाने,तारागढ दुर्ग और सम्राट पृथ्वीराज चैहान स्मारक तक साईड सीन बसो का संचालन करवाने।तारागढ दुर्ग व झरनेवर महादेव मन्दिर पर रोप वे लगवाने सहित अन्य मांग अजयमेरू सेवा समिति के संयोजक तरूण वर्मा के नेतृत्व और रमेश लालवानी के नेतृत्व में निरन्तर प्रयास किये जाने और मांग की जाती रही है।इस उपलक्ष में तरूण वर्मा का गुरूवार को श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के तत्वावधान में महासचिव रमेश लालवानी ने सन्त अनादि सरस्वती ओर कालीचरणदास खण्डेलवाल के कर कमलो से साफा पहनाकर और माला पहनाकर अभिनन्दन किया गया।

+