सृष्टि को बनाने वाले परमात्मा द्वारा समस्त प्राकृतिक संसाधनो का लाभ एक समान मिलता हैः लालवानी
अजमेर 13 मई, सृष्टि को बनाने वाले परम पिता परमात्मा द्वारा समस्त प्राकृतिक संसाधनो का लाभ विश्व के समस्त प्राणियो को एक समान प्रदान किया जाता है।उपरोक्त विचार श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी द्वारा मदर्स डे के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होटल रीगल में श्री श्याम प्रेमी बाजार गंज में व्यक्त किये गये।लालवानी ने कहा कि सृष्टि के समस्त प्राणियो की सर्वश्रेष्ठ योनि मानव द्वारा अन्य की देखरेख करने की जिम्मेदारी मानव को प्रदत्त की गई है।इस अवसर पर श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी ने सम्मानित होने वाली मदर्स को शुभकामनाएंे प्रदान की।सर्वधर्म प्रतिनिधियो में बौद्व मठठ के गुणवन्त राहुल सुमन छाबडा,मानमल गोयल,श्रीमती कुशाल जैन,श्रीमती मीना शर्मा,बौद्व श्रीमती सोनी राहुल,श्रीमति अनिता,श्रीमती सुनीता चैधरी,श्री श्याम प्रेमी बाजार गंज के मोहित लालवानी,सुश्री कीर्तिका,सुश्री आंचल लालवानी,सुश्री प्रेरणा राहुल,अरविन्द माथुर सहित अन्य ने 11 मदर्स का मोतियो की मालाऐ पहनाकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश लालवानी का मदर्स डे मनाये जाने पर अभिनन्दन किया गया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 13 May 2026
- Total Views:- 31
