संसद में इकलौते सिंधी सांसद शंकर लालवानी को महत्वपूर्ण वित्त नियंत्रण समिति में नियुक्त किया गया

अजमेर 13 मई,भारतीय संसद में एक मात्र सिन्धी भाषी सांसद शंकर लालवानी को भारत सरकार द्वारा सार्वजनिक उपक्रम समिति (सीओपीयू) में नियुक्त किया गया है।नारी भाई लोहाणा गोधरा ने उपरोक्त जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को प्रदान करते हुए बताया है कि जो सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की रिपोर्टों, खातों और सीएजी ऑडिट की जांच करके सुदृढ़, विवेकपूर्ण और नैतिक व्यावसायिक प्रथाओं को सुनिश्चित करने का कार्य करती है।यह समिति संसद को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करती है और मंत्रालयों को उन पर कार्रवाई करना अनिवार्य होता है।सांसद शंकर लालवानी को केन्द्र सरकार की वित्त नियंत्रण समिति में नियुक्त किये जाने पर पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के प्रमुख मुखी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,संस्थापक व महासचिव प्रमुख मुखी रमेश लालवानी,मंधाराम भिरयानी प्रमुख मुखी,रमेश दतवानी, महन्त टहलगिरी गोस्वामी, किशोर टेकवानी,दीपक नवलानी,विजय खेमानी,दिनेश मूरजानी,गोविन्द लालवानी, रमेश मूरजानी,रवि उदेरानी,सन्त प्रकाश उदासी एवं अन्य ने इस नियुक्ति पर हार्दिक बधाईया एवं उज्जवल भविष्य की मंगलमय शुभकामनायें प्रदान की है।

+