सिन्ध सारस्वत ब्राहम्ण मण्डल संसथान द्वारा निःशुल्क जनेउ संस्कार 07 जून रविवार को साई मन्दिर में

अजमेर 12 मई, प्रतिवर्ष की भान्ति इस वर्ष भी आगामी 07 जून 2026 रविवार को सिंध सारस्वत ब्राह्मण मण्डल संस्थान अजमेर के तत्वावधान में वरिष्ठ पंडित कन्हैयालाल शर्मा की प्रेरणा से उनके नेतृत्व में सिंधी समाज के लिए बच्चों के जिनकी आयु 7 वर्ष कम से हो उनके निःशुल्क जनेऊ यज्ञोपवीत संस्कार के कार्यक्रम का आयोजन साईं बाबा मंदिर के विवाह समारोह परिसर स्थान पर आयोजित किया जायेगा।वरिष्ठ पण्डित कन्हैया लाल तुल्जाराम ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि 07 वर्ष से कम आयु के सिन्धी समाज के बच्चों का नाम आयोजक मण्डल को पंजीकृत करवा दिया जाये।निःशुल्क जनेऊ यज्ञोपवीत धारण के संस्कार कार्यक्रम में जनेऊ संस्कार में सम्पूर्ण खर्चा सिंधी सारस्वत ब्राह्मण मंडल की ओर से वहन किया जायेगा।इसमें बच्चे के धारण किये जाने वाले समस्त कपड़े,कुर्ता -पायजामा,पूजा की समस्त सामग्री और वेद मंत्रों के द्वारा पुरोहितो की मण्डली का भी आयोजन किया गया है।बच्चों को दिनांक 07 जून रविवार को साईं बाबा मंदिर में अपने साथ लेकर आना होगा।जनेऊ यज्ञोपवीत कार्यक्रम में अनेक प्रकार की विभिन्न पंचायतों और संगठनो के द्वारा गिफ्ट भी प्रदान किये जाऐंगे।आयोजक मण्डल की ओर से एक प्रमाण पत्र भी प्रदान किय जायेगा।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संरक्षक महन्त टहलगिरी गोस्वामी,संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी, अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,किशोर मंगलानी,गोविन्द लालवानी, सन्त प्रकाश उदासी,शंकर छत्तानी,रमेश शिवनानी,इन्दर विधानी सहित अन्य ने सबसे अपील की है कि अधिक से अधिक लाभ लेकर बच्चो को जनेउ संस्कार का लाभ प्रदान करे।अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए आयोजक मण्डल के पंडित कन्हैयालाल शर्मा मोबाईल संख्या 9829121585 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

+