सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयन्ति के अवसर पर तारागढ़ दुर्ग पर होगा ध्वाजरोहण,14 मई को प्रातः 06 बजे पृथ्वीराज खेल नगर द्वार से वाहनो पर पहुंचेगे
अजमेर 12 मई, अजयमेरू सेवा समिति,जन सेवा समिति,हरि ओम काॅलोनी विकास समिति,सुभाष नगर व्यापारिक ऐसोसिएशन,नारी शाला व्यापारिक ऐसोसिएशन, चन्द्रवरदाई नगर व्यापारिक ऐसोसिएशन,श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ एवं अन्य संगठनो के पदाधिकरियो के द्वारा आगामी गुरूवार 14 मई को प्रातः काल 06.30 बजे कार्यक्रम के संयोजक तरूण वर्मा के नेतृत्व में प्रातः काल 06 बजे पृथ्वीराज चैहान खेल नगर चन्द्र वरदाई नगर द्वार से अपने अपने वाहनो के माध्यम से तारागढ दुर्ग पर पहुँचकर सम्राट पृथ्वीराज चैहान जयन्ति के अवसर पर उनको ध्वज फहराकर नमन किया जायेगा।तरूण वर्मा ने बताया कि सम्राट पृथ्वराज का जन्म ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष द्वादशी बारस के दिन हुआ था जो कि इस माह 14 मई गुरूवार को है।कार्यक्रम के सह संयोजक श्री अजमेर व्यपारिक महासंघ और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि मंगलवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक पर भी प्रातः काल 05.30 बजे मार्निंग वाॅक करने वालो को सम्राट पृथ्वीाज चौहान जयन्ति कार्यक्रम के सम्बंध में जन जाग्रति कार्यक्रम का आयोजन किया गया और अधिक से अधिक संख्या में सम्राट पृथ्वीराज जयन्ति कार्यक्रम 14मई गुरूवार में सम्मलित होने की अपील की गई।कार्यक्रम के संयोजक तरूण वर्मा और सह सयंोजक रमेश लालवानी ने बताया कि इस अवसर पर भारत माता की जय,सम्राट पृथ्वीराज चैहान अमर रहे,देश के शहीद अमर रहे,जग तक सूरज चांन्द रहेगा पृथ्वीराज तेरा नाम रहेगा,वन्दे मातरम आदि नारो ने नमन किया गया। विश्व विख्यात तारागढ दुर्ग को विश्व स्तरीय घरोहर धोषित करवाकर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करवाकर सरकार से अजमेर के नागरिको के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग भी की गई।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 12 May 2026
- Total Views:- 147
