श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ वकीलो के साथ मिलकर करेगा कानूनी तरीके से यूजर्स चार्ज विरोधःमयंक
अजमेर 11 मई, श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियो के प्रतिनिधि मण्डल के द्वारा पुष्कर रोड स्थित होटल सिटी प्राईड के सामने स्थित रेस्टोरोन्ट में महासंघ के विधी सलाहकार एडवोकेट मयंक तिवारी की अध्यक्षता में विचार विमर्श करके नगर निगम द्वारा यूजर्स चार्जेज थोपे जाने के लिए 21 सदस्यो के अभिभावकों के दल द्वारा डिपार्टमेन्ट ऑफ लोकल बाॅडी के द्वारा बनाई गई नीति का बिन्दुवार समाधान मांगा जायेगा।इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल ने बताया कि नगर निगम के द्वारा पूर्व में यूजर्स चार्जेस की वसूली के सम्बंध में डीएलबी द्वारा बनाइ गइ नीति में विसंगतियो को नगर निगम के साथ महासंघ की संयुक्त मीटिंग में उजागर करके मिनटस बनवाकर राज्य सरकार डीएलबी को भेजे गये उनका आज तक समाधान नही किया गया है।श्री अजमेर अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक और महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि यूजर्स चार्जेस की नीति नियमो में अनेक प्रकार की विसंगतियो को महासंध की मांग के अनुसार समाधान किया जाना चाहिये।अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि महासंघ के देहली गेट के अध्यक्ष जयप्रकाश जशन वरलानी के निधन के पश्चात अध्यक्ष का चयन,पृथ्वीराज मार्ग के अध्यक्ष का चयन,पुरानी मण्डी के अध्यक्ष का चयन, पुष्कर रोड के व्यापारियो के संगठन का गठन महासंघ के द्वारा शीध्र किय जायेगा।इस अवसर पर एडवोकेट मयंक तिवारी,रमेश लालवानी,महेन्द्र बंसल आदि का अभिनन्दन भी किया गया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 12 May 2026
- Total Views:- 40
