जयपुर रोड हाई वे पालरा स्थित श्री श्याम गौ शाला पालरा में बुधवार 27 मई को होगा आयोजन

अजमेर 11 मई, श्री श्याम और गौ माता के नाम गौ भक्त डा.ओमजी मुन्डेल व पिंकी गहलोत द्वारा श्री श्याम गौ शाला में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा।श्री श्याम गौ शाला के मीडिया प्रभारी व श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि विशाल भजन संध्या जयपुर रोड नेशनल हाईवे संख्या 08 पालरा चराह स्थित श्री श्याम गौ शाला परिसर पालरा में बुधवार 27 मई को रात्रि 08.15 बजे से आयोजन किया जायेगा। रमेश लालवानी ने बताया कि रविवार को इस उपलक्ष में गौ शाला के संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल,गौ शाला परिवार के अध्यक्ष बीरम सिंह रावत,प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन रावत,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र दाधीच पुरोहित,रामसिंह रावत,सचिव हिमांशू सैनी, जयसिंह,मीडिया प्रभारी रमेश लालवानी, महावीर सेन, पृथ्वीराज, लोकेश मिश्रा,सुरेश तम्बोली आदि ने विधी विधान से गणेश जी का पूजन किया और कार्ड,स्टीकर और पोस्टर से निमंत्रण,पीले चावल से माल्यार्पण करके और लढढओ का भोग लगाकार गणेश जी को प्रथम निमंत्रण दिया।:आचार्य घनश्याम प्रथम पूज्य गणेश भगवान से कार्यक्रम का निमंत्रण से शुभारम्भ किया गया।कालीचरणदास खण्डेलवाल,बीरम सिंह रावत,और हिमांशू सैनी आदि का साफा पहनाकर,दुपटटा पहनाकर अभिनन्छन भी किया गया।समस्त अन्य सबका माल्यार्पण करके और दुपटटा पहनाकर व लढढुओ का प्रसाद भेंट करके अभिनन्दन किया गया।

+