अजयमेरू सेवा समिति के संयोजक तरूण वर्मा के नेतृत्व में बारह वर्षाे से मांग-तारागढ पर रेल्वे रेस्ट हाउस

अजमेर 11 मई, अजयमेरू सेवा समिति के संयोजक तरूण वर्मा के नेतृत्व और रमेश लालवानी के नेतृत्व में पिछले लगभग 12 वर्षाे से अजयमेरू सेवा समिति,जन सेवा समिति,अययमेरू चैरासी कोस परिक्रमा समिति,श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ अजमेर,हरि ओम काॅलोनी विकास समिति,सुभाष नगर व्यापारिक ऐसोसिएशन,पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर,श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के नेतृत्व में अनेक संगठनों ने अजमेर के विश्व विख्यात सम्राट पृथ्वीराज चैहान के तारागढ दुर्ग तारागढ दुर्ग के संरक्षण,संवद्र्वन के साथ साथ तारागढ पर बने रेलवे के रेस्ट हाउस आवास गृह को पर्यटको के लिए विकसित करवाने,तारागढ की बावडियो की साफ सफाई,तारागढ की तलहटी में चिडिया धर के निर्माण की मांग,अजमेर का नाम अजयमेरू करवाने,तारागढ दुर्ग पर दो सौ फीट का तिरंगा झण्डा लगवाने,तारागढ पुलिस चैकी अथवा बीएसएफ चैकी स्थापित करवाने,पुलिस चैकी को रामगंज चौकी से जुडवाने,तारागढ की तलहटी बडबाव वाले क्षेत्र से प्राचीन मार्ग को विकसित मार्ग बनवाकर,आधुनिक गेस्ट बनवाकर उसे चालू करवाने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के नाम से एक रेल का संचालन करवाने,अजमेर विकास प्राधिकारण की चन्द्रवरदाई नगर योजना में पिछले चालीस साल से खाली पड़े सर्किल पर विख्यात कवि चन्द्रवरदाई की मूर्ति लगवाने,तारागढ दुर्ग और सम्राट पृथ्वीराज चैहान स्मारक तक साईड सीन बसो का संचालन करवाने।तारागढ दुर्ग व झरनेवर महादेव मन्दिर पर रोप वे लगवाने सहित अन्य मांग अजयमेरू सेवा समिति के संयोजक तरूण वर्मा के नेतृत्व और रमेश लालवानी के नेतृत्व में निरन्तर की जाती रही है।इस सम्बंध में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव,केन्द्रीय मंत्री भागीरथ चैधरी, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा,उप मुख्य मंत्री व पर्यटन मंत्री दीया कुमारी,अजमेर के सम्भागीय आयुक्त शक्तिसिंह राठौड,जिला मैजिस्ट्रेट लोक बंधु,अजमेर विकास प्राधिकारण की आयुक्त नित्या के,पुरातत्व विभाग के प्रमुखो,मण्डल रेल प्रबंधक उत्तर पश्चिम रेल्वे आदि को अनेक बार ज्ञापन देकर मांग की जा चुकी है।तरूण वर्मा और रमेश लालवानी ने बताया कि वर्तमान में विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्रयास से केन्द्र सरकार से बजट पारित करवाकर तारागढ को विकसित करवाने के प्रयासो पर वासुदेव देवनानी का आभार व्यक्त किया गया है।महेन्द्र बंसल,रमेश लालवानी,राजेन्द्र मूरजानी, दिनेश कुमार मूरजानी,किशन पारीक,आशीष शर्मा,राकेश कुमार,सरदार भजन सिंह, रणवीर सैनी,राजेश गोयल, गोविन्द लालवानी,घनश्याम पंचोली,मनोहर पारवानी,दिलीप बूलचन्दानी,किशोर टेकवानी आदि प्रमुख है

+