बौद्व मठठ और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के तत्वावधान में विश्व मदर्स डे के अवसर पर बौद्व मठठ में मदर्स को रविवार को किया गया सम्मानित

अजमेर 10 मई 2026 विश्व मदर्स डे के अवसर पर रविवार को गौतम नगर स्थित महाबोद्वि बौद्व मठठ अशोक विहार बौद्व मठठ में माता से ही प्राणी के जीवन निर्माण विषय पर आधारित वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।जन सेवा समिति श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और बौद्व मठठ के तत्वावधान में बौद्व मठठ से जुडी प्रमुख माताओं को सम्मानित भी किया गया।रविवार आयोजित वैचारिक गोष्ठी में मुख्य वक्ता श्रीमती सोनी गुणवन्त राहुल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि माता ही प्राणी के जीवन की निर्माता होती है।वक्ता के रूप में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के सस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि 84 लाख योनियो में परमात्मा ने मानव को ही बुद्वि प्रदान करके सर्वश्रेष्ठ योनि प्रदान की है।उसी सहित समसत प्राधियो की मां होती हे जो कि अपने बच्चो की देखरेख बहुत ही उचित तरीके से करती है।कार्यक्रम में बौद्व मठठ के अध्यक्ष गुणवन्त राहुल कार्यक्रम की अध्यक्षता की।श्रीमती सोनी गुणवन्त,श्रीमती अनिता,श्रीमती सुनीता चौधरी, श्रीमती कुशाल जैन, श्रीमती जसोता लालवानी सहित अन्य माताओं को मदर्स डे के अवसर पर सम्मानित किया गया।

+