जय अम्बे वृद्वाश्रम के तत्वावधान में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को रसद सामग्री का किया गया वितरण

अजमेर 10 मई, अम्बे वृद्वाश्रम हरभाउ उपाध्याय नगर के तत्वावधान में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्रतिमाह प्रदान की जाने वाली रसद सामग्री का रविवार को वितरण किया गया।अध्यक्ष कालीचरणदास खण्डेलवाल ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर लगभग सौ महिलाओं को रसद सामग्री प्रदान की जाती है।इस क्रम में रविवार को भी पूर्व जिला प्रमुख सत्यकिशोर सक्सेना,श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल,कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी और महासचिव रमेश लालवानी एवं अन्य के कर कमलो से रसद सामग्री का वितरण करवाया गया।इस अवसर पर श्रीमती सावित्री खण्डेलवाल,ठाकुर प्रसाद, सरदार भजन सिंह एवं अन्य उपस्थित थें।

+