श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के तत्वाधान में हुआ सर्वधर्म सम्मेलन
अजमेर 10 मई, हमारा देश भारत एकता व भाईचारे का प्रतीक है-ख्वाजा गरीब नवाज की नगरी और जगत पिता ब्रम्हा जी की नगरी से कौमी एकता व भाईचारे का पैगाम विश्व के कौन कौने में जाता है।उपरोक्त विचार ख्वाज गरीब नवाज की दरगाह के गद्दीनशीन हाजी फखर काजमी ने व्यक्त किये। श्री अजमेर व्यापारि कमहासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल ने सर्वधर्म प्रतिनिधियो का माल्यार्पण करके और दुपटटा पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया।कार्यक्रम के संयोजक श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लावलानी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमस ब पहले मानव है और हमारी कौम व मजहब भी व्यापार है।हम समस्त धर्माे की मान्यता वालो का आदर करते है।अध्यक्ष महेन्द्र बंसल ने व्यापारिक हितो के लिए श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ द्वारा निरन्तर कार्य करने की बात कही।सरदार जगजीत सिंह छाबडा और सरदार भजन सिंह ने गुरूनानक देव का संदेश बताया।श्रीमती कुशाल जैन ने महावीर स्वामी का जीओ और जीने दो का संदेश बताया।बौद्व मठठ की सचिव श्रीमती सोनी गुणवन्त राहुल,श्रीमती अनिता ,श्रीमती सुनीता चोधरी ने महात्मा बुद्व का पंचशील के नियमो का जीवन में पालन करने की बात कही।उपरोक्त कार्यक्रम हरीभाऊ उपाध्याय नगर स्थित अंबे वृद्ध आश्रम के अध्यक्ष और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरण दास खंडेलवाल की अध्यक्षता में महासंघ का सम्मेलन आयोजित किया गया।इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,श्री नला बाजार के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद,कचहरी रोड के सचिव किशोर टेकवानी,आल इण्डिया को एकता कमेटी के अध्यक्ष बदरुद्दीन कुरेशी,इकबाल भाई,अब्दुल कादिर,पण्डित राजेन्द्र दाधीच,लोकेश मिश्रा आदि का भी माल्यर्पण करके और दुपटटा पहनाकर अभिनन्दन किया गया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 10 May 2026
- Total Views:- 76
