देहदान और नेत्र दान से अन्य लोगो को जीवन प्रदान करना महामानवता का कार्य होता है: तेजभान आसवानी

अजमेर 09 मई, सिन्धू ज्योति सेवा समिति के संरक्षक सुपर वरिष्ठ नागरिक पुष्कर निवासी काका तेजभान आसवानी द्वारा पुष्कर, अजमेर,ब्यावर,सूरत एवं अन्य क्षेत्रो में जन जाग्रति लाकर लोगो को नेत्रदान और देहदान के लिए निरन्तर जन जन तक पैदल भ्रमण करके जन जाग्रति का कार्य किया जा रहा है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को तेजभान आसवानी ने बताया कि रक्तदान,अंगदान,नेत्रदान और देहदान किसी भी प्रकार के धर्म मजहब से सम्बंध नही रखते हुए केवल मानवता के आधार पर ही आधारित होता है।सिन्धु ज्योति सेवा समिति के अध्यक्ष मंधाराम भिरयानी ने बताया कि गंज स्थित श्री श्याम बाजार के महासचिव गोविन्द लालवानी के कार्यालय परिसर में रक्तदान,नेत्रदान,अंगदान और देहदान से मानवता का संदेश देने के विषय पर आयोजित वैचारिक गोष्ठी में पुष्कर निवासी वरिष्ठ समाज सेवी काका के नाम से जाने जाने वाले तेजभान आसवानी,महेन्द्र टी आसवानी और श्रीमती भावना आसवानी द्वारा श्रीमती लक्ष्मी का नेत्रदान करवाकर और देहदान जवाहर लाल नेहरू मेडीकल महाविद्यालय अजमेर के छात्रो को शिक्षा हेतु दान करने की भी सराहना की गई।सिन्धू ज्योति सेवा समिति के अध्यक्ष मंधाराम भिरयानी,पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,राजू जोधानी,दिलीप बिनयानी,पूनम गीतांजली,श्रीमती श्वेता शर्मा, महन्त टहलगिरी गोस्वामी, गोविन्द लालवानी,सन्त प्रकाश उदासी,राजेश झूरानी एवं अन्य ने तेजभान आसवानी से प्रेरणा लेकर अपने सम्पर्क में आने वालो को भी प्रेरित करने की अपील की है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक तेजभान आसवानी ब्यावर वाले काका के नाम से पहचाने जाते हे जबकि वर्तमान में पुष्कर रहते है और कर्म क्षेत्र अजमेर बनाया हुआ है।अपनी स्वगी्रय पत्नि की स्मृति में निरन्तर शर्बत के शीशौं का वितरण,गुलकन्द वितरण और किशमिश का वितरण भी समय समय पर पैदल चलकर लोगों में करते रहते है।

+