राजस्थान सरकार द्वारा प्रथम बार व्यापारियों को वर्किंग कैपिटल लिमिट पर सब्सिडी का लाभ मिल रहा है।

अजमेर 09 मई, राजस्थान सरकार द्वारा प्रथम बार व्यापारियों को वर्किंग कैपिटल लिमिट पर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जा रहा है।उपरोक्त जानकारी श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के जुडे सीए करण दिलीप बूलचन्दानी ने श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को प्रदान करते हुए बताया है कि राजस्थान सरकार द्वारा वर्तमान में ₹2 करोड़ तक की ऋण सुविधा प्रदान की जा रही है।उन्होने बताया कि ब्याज पर अधिकतम 6 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जा रही है।अनुसूचित जाति और जनजाति की महिला और दिव्यांग उद्यमियो के 01 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ प्रदान किया जा रहा है।50 प्रतिशत तक इंश्योरेंस सब्सिडी की सुविधा है।इसके अतिरिक्त 75प्रतिशत तक ई-कॉमर्स सहायता भी प्रदान की जा रही है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी, उपाध्यक्ष किशन पारीक,रणवीर सेनी,विजय गोयल,महासचिव रमेश लालवानी,कमलेश हेमनानी, आशीष शर्मा,किशोर टेकवानी,ठाकुर प्रसाद,अनिल सोनी एवं अन्य द्वारा करन दिलीप बूलचन्दानी ने जानकारी चाहने पर उन्होने बताया कि उपरोक्त हेतु कौन आवेदन कर सकता है।उन्होने श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियो को खूलासा करते हुए बताया कि उपरोक्त सुविधाओं का लाभ लेने हेतु रिटेल व्यापारी, होलसेल थोक व्यवसायी, छोटे उद्यमी, नया एवं पुराना व्यवसाय करने वाले, अपने व्यापार का विस्तार करने, कार्यशील पूंजी की समस्या दूर करने एवं सरकारी सहायता का लाभ उठाने के लिए राजस्थान सरकार की इन सुनहरी अवसर की योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है।अधिक जानकारी के लिए और आवेदन हेतु करण बुलचंदानी पुत्र श्री दिलीप बूलचन्दानी के मो.संख्या 8209108069 पर अधिक जानकारी प्राप्त की सकते है।

+