विश्व मदर्स डे के अवसर पर रविवार 10 मई को गौतम नगर महाबोद्वि बुद्व विहार में होगी वैचारिक गोष्ठी
अजमेर 09 मई, विश्व मदर्स डे के अवसर पर रविवार 10 मई को गौतम नगर स्थित महाबोद्वि बुद्व विहार बौद्व मठठ में माता से ही प्राणी के जीवन निर्माण विषय पर आधारित वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।जन सेवा समिति श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और बौद्व मठठ के तत्वावधान में बौद्व मठठ से जुडी प्रमुख माताओं को सम्मानित भी किया जायेगा।रविवार 10 मई को प्रातः काल 10 बजे से आयोजित वैचारिक गोष्ठी में मुख्य वक्ता श्रीमती सोनी गुणवन्त राहुल और वक्ता श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के सस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी होंगे।कार्यक्रम में बौद्व मठठ के अध्यक्ष गुणवन्त राहुल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।श्रीमती सोनी गुणवन्त,श्रीमती लक्ष्मी,पुष्पेन्द्र कुमार,श्रीमति मनीषा महावन, सुश्री कीर्तिका,सुश्री प्रेरणा,सुमन गौड,श्रीमती अनिता,श्रीमती सुनीता चौधरी सहित अन्य सम्मलित होंगे।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 10 May 2026
- Total Views:- 20
