सिन्धी टैलेन्ट शो सिन्धू ज्योति सेवा समिति के तत्वावधान में 24 मई रविवार को होटल क्राॅस लेन में
अजमेर 09 मई,सिन्घू ज्योति सेवा समिति की तत्वावधान में सिन्घी टैलेन्ट शो कार्यक्रम का अयोजन आगामी 24 मई रविवार को जयपुर रोड स्थित होटल क्राॅस लेन में आयोजित किया जायेगा।सिन्धू ज्योति सेवा समिति के अध्यक्ष मंधाराम भिरयानी और प्रचार कमेटी के संयोजक रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि सिन्धू ज्योति सेवा समिति की ओर से हर आयु वर्ग के सिन्धी भाषी जो कि नृत्य,गीत,संगीत,मिमिक्री,भजन,समूह गान,लाढा,छेज में अपने टैलेन्ट का प्रदर्शन करना वाहता है वह प्रवेश आवेदन पत्र के भरकर आवश्यक शर्ताे को पूरा करने के पश्चात वह इस कार्यक्रम में सम्म्लित हो सकता है।सिन्धी टैलेन्ट शो कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिए प्रतियोगी को अपना आवेदन पत्र नाम मोबाईल आदि सिन्धू ज्योति सेवा समिति के अध्यक्ष विख्यात गायक कलाकार मंधाराम भिरयानी,काय्रक्रम की संयोजिता पूजन गीतांजनी, श्रीमती श्वेता शर्मा और रमेश लालवानी से सम्पर्क करके अपना आवेदन निर्धारित अन्तिम तिथि 20 मई बुधवार तक सांयकाल 06 बजे तक अपना नाम पंजीकृत करवाना होगा।कार्यक्रम में विख्यात गायक कलाकार मंधाराम भिरयानी,श्रीमती पूनम गीतांजली,श्रीमती सोनी भागवानी,श्रीमती श्वेता शर्मा,श्रीमती जमुना देवी,श्रीमती अनिता शिवनानी,श्रीमती तनूजा एवं अन्य कलाकारो द्वारा भी अपनी अपनी प्रस्तुति दी जायेगी।पंजीकरण हेतु अध्यक्ष मंधाराम भिरयानी के मोबाईल संख्या 9829613637 और पूजन गीतांजली के मोबाईल संख्या 6377532117 ओर श्रीमती श्वेता शर्मा के मोबाईल संख्या 823373348 पर भी सम्पर्क करके अधिक जानकारी और कार्यक्रम में भाग लेने सम्मलित होने के लिए पंजीकरण भी करवाया जा सकता है रमेश लालवानी संयोजक,मीडिया कमेटी,
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 10 May 2026
- Total Views:- 34
