12 साल के इंतजार के बाद महिला ने दिया पांच बच्चों को जन्म, परिवार में खुशी की लहर
संपादक,अब्दुल क़ादिर मुल्तानी
बदरिया अदेम ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म देकर सभी को हैरान कर दिया। इथियोपिया की रहने वाली बदरिया अदेम पिछले 12 वर्षों से मां बनने की कोशिश कर रही थीं। अब उनके घर चार बेटों और एक बेटी की किलकारी गूंजी है।
बीबीसी से बातचीत में बदरिया अदेम ने कहा,
“मैं अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकती।”
डॉक्टरों के अनुसार, एक साथ पांच बच्चों का जन्म बेहद दुर्लभ माना जाता है। आमतौर पर लगभग 5.5 करोड़ मामलों में केवल एक बार ही ऐसा गर्भधारण देखने को मिलता है।
मां और नवजात बच्चों की खबर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर खुशी और शुभकामनाओं का दौर जारी है।
इथियोपिया पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी अदीस अबाबा है।
इथियोपिया अफ्रीका के सबसे पुराने देशों में से एक माना जाता है और यह अपनी प्राचीन संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। इसके पड़ोसी देशों में सूडान, सोमालिया, केन्या और इरीट्रिया शामिल
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 09 May 2026
- Total Views:- 283
