श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने हर्षवर्धन अग्रवाला का स्टाफ को तुरन्त सम्मानित करने के कार्य की प्रशंसा करते हुए किया सम्मानित

अजमेर 08 मई, श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियो के द्वारा पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला को महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल व संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में उनके कक्ष में मोतियो की मालाएं पहनाकर साफा पहनाकर राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमलसिंह डेरा ब्यास अमृतसर से प्रकाशित आध्यात्मिक साहित्य परमार्थी साखियां और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की डायरेक्टरी स्मारिका भेट करके सम्मानित किया गया।हर्षवर्धन अग्रवाला द्वारा पुलिस स्टाफ द्वारा श्रेष्ठ कार्य करने पर तुरन्त नकद राशि से सम्मानित किये जाने के उपलक्ष में सम्मानित किया गया।महासंघ ने पडाव क्षेत्र के व्यापारी के तेल चोरी के आरोपियोे को पकडवाने पर भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महासंघ के प्रतिनिधि मण्डल ने लोडिंग टेम्पू ,ट्रैक्टरो,दो पहिया वाहनो, तीन पहिया वाहनो,चार पहिया वाहनो के चालकों द्वारा वाहन चलाने के दौरान निरन्तर मोबाईल पर बातें करने को रोकने,मोडीफाईड साईलेन्सरो के विरूद्व कार्यवाही करवाने,तारागढ और सरवाड के डिग्गी चैक पर खडे वाहनो के चालको से महिलाओं और स्कूली छात्राओं को परेशानी का समाधान करवाने,नला बाजार,देहली गेट,धान मण्डी आदि क्षेत्रों में ई रिक्शाओं से राहत दिलवाने,वरिष्ठ नागरिको को हेलमेट की अनिवार्यता में सख्ती नही बरतने,दो पहिया वाहनो पर क्षमता से अधिक बहुत विस्तृत क्षेत्र में सामगी्र लेकर जाने वालो के विरूद्व कार्यवाही करवाने, लोडिंग टैम्पू संचालको व ई रिक्शाओ के संचालको द्वारा ड्राईवरो के दोनों ओर सवारी बिठाकर वाहन चलाने वालो के विरूद्व कार्यवाही करवाने, तारागढ पुलिस चैकी को रामगंज थाने की सीमा में जुडवान, रांग साईड चलने व मोबाईल गर्दन पर रखकर टेडी करके बात करते वाहन चलाने आदि समस्याओं के समाधान की मांग की।प्रतिनिधि मण्डल में अध्यक्ष महेन्द्र बंसल,संस्थापक व महसचिव रमेश लालवानी,उपाध्यक्ष किशन पारीक,रणवीर सैनी,आशीश शर्मा,किशोर टेकवानी,दिलीप बूलचन्दानी,कमलेश हेमनानी,सुरेश तम्बोली आदि सम्मलित थे।

+